राहुल द्रविड़ के बेटे की भारतीय टीम में एंट्री, बीसीसीआई ने कर दिया ऐलान, श्रीलंका में मचाएंगे बवाल

Updated on 12-06-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम की घोषणा की। इस दौरे पर तीन वनडे और दो बहु-दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

विकेटकीपर के तौर पर किया गया शामिल

टीम की अगुआई यशबर्धन सिंह चौहान करेंगे जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उप-कप्तान नियुक्त किया गया। द्रविड़ जूनियर को एक दिवसीय टीम में रजत बघेल के साथ दो विकेटकीपिंग विकल्पों में से एक के तौर पर चुना गया है जबकि बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए विकेटकीपिंग के लिए मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को चुना गया है। 17 साल के अन्वय द्रविड़ ने पिछली वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने छह मैच में कुल 220 रन बनाए जिसमें उनका शीर्ष स्कोर नाबाद 82 रन था।

समित को भी मिल चुकी है जगह

वह बेंगलुरु में हुई त्रिकोणीय घरेलू सीरीज के दौरान भारत की अंडर-19 ‘बी’ टीम के लिए खेल चुके हैं। इस सीरीज में भारत ए और अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी शामिल थीं। घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीम सी में भी चुना गया था। वहीं 2024 में द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोट के कारण वह सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

भारत की अंडर-19 वनडे टीम:

यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उप कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्य परेश पटेल, मोहित उलवा, ईशान सूद।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
 13 June 2026
नई दिल्ली: अपने दूसरे फीफा विश्व कप की तलाश में लगी इंग्लैंड की टीम अमेरिका में है। टीम के सामने अपने पहले मुकाबले से पूर्व बड़ी परेशानी आ गई है।…
 12 June 2026
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सोमवार यानि 8 जून को लंदन के एक नाइटक्लब विवाद में घिरते हुए नजर आए हैं। जिसके बाद उन्हें और तेज गेंदबाज…
 12 June 2026
नई दिल्ली: 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी। इस बीच हैती को अपने ओपनिंग…
 12 June 2026
नई दिल्ली: जापान की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान वातारू एंडो ने पैर की चोट…
 12 June 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मशहूर निशानेबाज और कोच के रूप में मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल…
Advt.