रेलवे को मिला नया डिजिटल हथियार, पहियों की खराबी पहले ही बताएगा कैलिप्री व्हील प्रोफाइलोमीटर

Updated on 27-12-2025 01:22 PM
भोपाल। भोपाल से चलने वाली कई यात्री और एक्सप्रेस गाड़ियां अक्सर बीच रास्ते में खड़ी हो जाती हैं। कभी पहियों में तकनीकी खराबी आ जाती है तो कभी किसी बोगी की मशीनरी में दिक्कत सामने आती है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से ट्रेन को रोकना पड़ता है, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों की देरी झेलनी पड़ती है। अब रेलवे को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। आधुनिक कैलिप्री व्हील प्रोफाइलोमीटर डिवाइस के इस्तेमाल से पहियों में आने वाली खराबी का पहले ही पता लगाया जा सकेगा, जिससे समय रहते मरम्मत कर ट्रेनों को बीच रास्ते में रुकने से बचाया जा सकेगा।

डेटा डिवाइस में होता है रिकॉर्ड

कैलिप्री व्हील प्रोफाइलोमीटर पहियों के व्हील प्रोफाइल को डिजिटल तरीके से मापने वाला आधुनिक उपकरण है। इसे पहिए की रिम पर लगाया जाता है, जहां इसके सेंसर सतह के संपर्क में आकर फ्लैंज की ऊंचाई व मोटाई, ट्रेड की चौड़ाई और हालोनेस जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का सटीक मापन करते हैं।

माप लिया गया पूरा डेटा तुरंत डिवाइस में रिकॉर्ड हो जाता है। कई माडलों में यह डेटा ब्लूटूथ या यूएसबी के माध्यम से मोबाइल या लैपटॉप से जोड़ा जा सकता है। इसके बाद सॉफ्टवेयर द्वारा मापे गए प्रोफाइल की तुलना रेलवे के मानक, जैसे आइआरएस या आरडीएसओ से की जाती है, जिससे पहिए की फिटनेस और मरम्मत की आवश्यकता स्पष्ट हो जाती है।

समय रहते होगा मेंटेनेंस

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पहियों की घिसावट का ट्रेंड पहले से पता चल जाएगा। इससे समय रहते मेंटेनेंस किया जा सकेगा, ट्रेनों को बीच रास्ते में खड़ा करने की नौबत कम आएगी और यात्रियों को अनावश्यक देरी से राहत मिलेगी। साथ ही, मैनुअल गेज की तुलना में यह प्रणाली अधिक सटीक, तेज और मानवीय त्रुटियों से मुक्त मानी जा रही है।

डेटा सुरक्षित रखने में होती थी परेशानी

पहले रेलवे में पहियों की जांच मैनुअल गेज के जरिए की जाती थी, जिसमें मापन काफी हद तक कर्मचारियों के अनुभव पर निर्भर रहता था। रेकार्ड लिखित रूप में रखने के कारण डेटा सुरक्षित रखना और पुराने मापों की तुलना करना कठिन होता था। वहीं नए कैलिप्री व्हील प्रोफाइलोमीटर से डिजिटल मापन होता है। मापन डेटा स्वतः रेकार्ड होकर साफ्टवेयर में सेव हो जाता है, जिससे सटीक विश्लेषण और समय पर मेंटेनेंस संभव हो पाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.