मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में अभी नहीं थमेगी बारिश, पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान

Updated on 14-09-2024 03:42 PM

 इंदौर। देश के कई प्रदेशों में बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को पूरा दिन बारिश हुई, जिसके असर लोगों पर हुआ। कई जगह जलभराव की खबरें सामने आईं। वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में शनिवार को बारिश का दौर थम सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

इन राज्यो में बारिश का अलर्ट


आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान यूपी, एमपी, राजस्थान, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश संभव है। मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में मध्यम वर्षा संभव है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?


दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में नदियां उफान पर


एमपी में आसन, क्वारी, सिंध और चंबल नदियां उफान पर हैं। कई जगह पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत प्रदेशभर में शनिवार को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया।

हिमाचल प्रदेश में 31 रोड़ बंद


हिमाचल में भारी बारिश के कराण 31 सड़कों पर ट्रैफिक रोका गया है। आईएमडी ने शिमला और सिरमौर में बाढ़ के खतरे का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कांगड़ा में 10 सड़क, मंडी में 7, सिरमौर में 5, शिमला में 4, कुल्लू में 3, किन्नौर और बिलासपुर में 1-1 सड़क मार्ग बंद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.