दिल्ली-NCR में बारिश ही बारिश.. यूपी, राजस्थान, एमपी, उत्तराखंड का वेदर अपडेट जानिए

Updated on 13-09-2024 06:51 PM
नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं तो कूलर-एसी भूल ही जाइये। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते कुछ दिनों से मौसम कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। तभी दिल्ली में जमकर बरसात हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी के साथ-साथ एनसीआर के इलाकों में भी झमाझम बरसात जारी है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में जोरदार बरसात हो रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी बारिश का ये दौर थमने वाला नहीं है। शनिवार को दिल्ली ही नहीं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा में भी भारी बारिश का अलर्ट है। जानिए आपके शहर में मौसम का हाल।

दिल्ली-एनसीआर के भारी बारिश का अलर्ट


देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर लगातार जारी है। खास तौर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों को बीते दो दिनों से सूरज के दर्शन तक ठीक से नहीं हो रहे। बस बारिश ही बारिश नजर आ रही। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में देर रात बारिश हुई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को और अधिक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। कल यानी शनिवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने की संभावना है।


राजस्थान में भी जमकर बारिश, कल से कुछ राहत की उम्मीद


राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते चौबीस घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई हालांकि मौसम विभाग के अनुसार राज्य के लोगों को अब इससे राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बरसात हुई। इस दौरान जयपुर, दौसा, सीकर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, कोटा, झालावाड़ और बारां जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 सितंबर से राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने के आसार हैं। इस दौरान 17 सितंबर तक छिटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में बारिश से बुरा हाल, कई इलाकों में रेड अलर्ट


उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर मौसम विभाग ने कई इलाकों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। देहरादून समेत कुछ जिलों में स्कूल बंद रखे गए। देहरादून में तड़के शुरू हुई बारिश रूक-रूक कर दिन भर जारी रही जबकि जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के बारिश के ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए एहतियातन सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए। चमोली जिले में भी स्कूल बंद रखे गए। गढ़वाल और कुमांउ, दोनों क्षेत्रों के पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है। इस बीच, केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश के कारण फंस गए तीर्थयात्रियों से गौरीकुंड के होटल मालिकों ने केवल एक ही दिन का किराया लेने का निर्णय लिया है।

यूपी और मध्य प्रदेश में भी बारिश के आसार


मॉनसून फुल एक्टिव मोड पर है। ऐसे में यूपी और मध्य प्रदेश में जमकर बारिश के आसार हैं। कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को पश्चिमी यूपी में कई जगह जोरदार बरसात का अलर्ट है। इसके अलावा पूर्वी यूपी के भी कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश में होगी भारी बारिश


हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से शिमला, किन्नौर और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी है। राज्य के 12 में से पांच जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली चमकने का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में गुरुवार से हल्की बारिश जारी रही। हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मॉनसून के आगमन के बाद से अब तक बारिश की मात्रा सामान्य से 21 फीसदी कम है।


ओडिशा में भी जोरदार बारिश का पूर्वानुमान


ओडिशा में अगले कुछ दिन बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक अलग-अलग इलाकों में जमकर बरसात की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बांग्लादेश के तटीय और आसपास के क्षेत्रों में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है, जिससे राज्य में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने एक विशेष मौसम बुलेटिन में बताया कि दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 24 घंटे के भीतर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यही वजह है कि ओडिशा में 15 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.