राजस्थान- पहलगाम में मारे गए जयपुर के नीरज का अंतिम-संस्कार:सीएम भजनलाल ने मां के आंसू पोंछे

Updated on 24-04-2025 12:39 PM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के शिकार जयपुर के नीरज उधवानी (33) का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई किशोर उधवानी ने मुखाग्नि दी। झालाना स्थित मोक्षधाम में पत्नी आयुषी नीरज की पार्थिव देह के पास हाथ जोड़कर बिलखती रही। परिवार वालों के बार-बार संभालने के बावजूद उसकी आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

सीएम पहुंचे घर, नीरज की मां काे सांत्वना दी सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार सुबह मॉडल टाउन (मालवीय नगर) स्थित फॉरेस्ट व्यू अपार्टमेंट पहुंचे और नीरज को श्रद्धांजलि दी। सीएम नीरज की मां ज्योति से भी मिले। सीएम को देखते ही ज्योति फूट-फूटकर रोने लगी। सीएम ने उनके आंसू पोंछे और सांत्वना दी।

पत्नी मुड़-मुड़कर देखती रही इससे पहले घर के बाहर नीरज के अंतिम दर्शन के बाद उनकी पत्नी आयुषी मुड़-मुड़कर देखती रही। वह शव के पास से हटने को तैयार नहीं थी। बमुश्किल परिवार वाले आयुषी को नीरज के शव से दूर ले गए।

पत्नी के सामने ही गोली मारी थी 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में जयपुर के नीरज उधवानी (33) भी मारे गए थे। आतंकियों ने पत्नी आयुषी के सामने ही नीरज को गोली मारी थी। बुधवार की रात 8:15 बजे इंडिगो फ्लाइट से उनका शव जयपुर लाया गया था।

पत्नी ने फोन कर कहा था- नीरज को गोली लग गई है मॉडल टाउन (मालवीय नगर) स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी के रहने वाले नीरज उधवानी दुबई में जॉब करते थे। वह पत्नी आयुषी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। कश्मीर से आयुषी ने जेठ किशोर उधवानी (नीरज के बड़े भाई) को फोन कर कहा था- नीरज को गोली लग गई है। इसके बाद नीरज के बड़े भाई किशोर, भाभी शुभि जयपुर से कश्मीर के लिए रवाना हुए थे।


सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा-

QuoteImage

खून के एक-एक कतरे का हिसाब लिया जाएगा। आतंकी हमले में मारे गए हर परिवार के साथ पूरा देश, राजस्थान खड़ा है। इस तरह की घटनाओं को लेकर कठोर कदम उठाए जाते हैं। और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.