राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बदला डीग जिले के कस्बा नगर का नाम, जानिए क्या है नया नाम
Updated on
02-12-2025 01:39 PM
जयपुर: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने नाम परिवर्तन को लेकर बड़ा आदेश दिया है। नए जिले डीग में भजनलाल सरकार ने कस्बा नगर का नाम परिवर्तित कर दिया है। अब सरकार के आदेश के अनुसार, इस गांव को 'ब्रज नगर' के नाम से जाना जाएगा। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह आदेश अब सार्वजनिक रूप से घोषित कर दिया गया है। साथ ही जिला कलेक्टर को नाम परिवर्तन को लेकर सभी रिकाॅर्ड और दस्तावेजों में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए है।
डीग का कस्बा नगर अब 'ब्रजनगर' के नाम से जाना जाएगा
नए जिले डीग में कस्बा नगर के नाम परिवर्तन को लेकर सरकार ने यह बढ़ा फैसला लिया है। इसके तहत राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 16 के तहत सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार से इसकी अनुमति मांगी। वहां से अनुमति मिलने के बाद अब सरकार ने कस्बा नगर का नाम परिवर्तित कर दिया है। इसके अनुसार, अब नवसृजित नाम ब्रज नगर होगा। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जहां अब सभी राजस्व अभिलेखों में ब्रज नगर का नाम दर्ज किया जाएगा।
रिकॉर्ड में परिवर्तन के लिए कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी
राजस्थान सरकार ने ब्रज नगर नया नाम घोषित करने के बाद अधिसूचना जारी कर दी है। अब सभी राजस्व रिकॉर्ड में यह नाम दर्ज किया जाएगा। इसको लेकर डीग जिले के कलेक्टर को यह जिम्मेदारी सौंप गई है, जो अब भू अभिलेख संशोधन का कार्य, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को पूरी करवाएंगे। सरकार ने उन्हें निर्देश दिए हैं कि तुरंत प्रभाव से सभी अभिलेख राजस्व रिकॉर्ड और प्रशासनिक दस्तावेजों में ब्रज नगर का नाम दर्ज किया जाए।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…