रजनीकांत को मिली 2024 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, Devara ने भी 14वें दिन दिखाए तेवर

Updated on 11-10-2024 12:54 PM
सुपरस्‍टार रजनीकांत और महानायक अमिताभ बच्‍चन की 'वेट्टैयन' को बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी शुरुआत मिली है। हालांकि, इस फिल्‍म को कोई धमाकेदार ओपनिंग नहीं मिली है, लेकिन फिल्म की थीम और जॉनर को देखते हुए यह मजबूत स्‍थ‍िति में जरूर है। इतना ही नहीं, थलपति विजय की GOAT के बाद यह 2024 में कॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्‍म भी बनी है। दूसरी ओर, 'वेट्टैयन' की रिलीज का जूनियर एनटीआर की 'देवरा' पर बहुत ज्‍यादा असर नहीं दिखा है। वैसे भी 'देवरा' की हालत पहले से ही सुस्‍त है, पर फिर भी गुरुवार को यह अपनी जमीन बचाने में सफल रही है।
'जय भीम' फेम डायरेक्‍टर टीजे ज्ञानवेल की एक्शन-ड्रामा 'वेट्टैयन' रजनीकांत स्‍टाइल की फिल्‍मों से थोड़ी अलग है। ज्ञानवेल इस फिल्‍म में भी एक्‍शन और स्‍टाइल के साथ मैसेज वाली कहानी लेकर आए हैं। फिल्‍म में रजनीकांत और अमिताभ बच्‍चन के बीच विचारों के टकराव से लेकर फहाद फासिल के अभ‍िनय की खूब तारीफ हो रही है। ऐसे में बहुत संभव है कि वर्ड ऑफ माउथ के बूते आगे यह फिल्‍म और अच्‍छी कमाई करे।

'वेट्टैयन' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 1


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वेट्टैयन' ने पहले दिन देश में 31.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें से तमिल में सबसे अध‍िक 27.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जो विशुद्ध रूप से रजनीकांत के स्‍टारडम की बदौलत है। तेलुगू वर्जन में फिल्‍म ने 3.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि हिंदी और कन्‍नड़ में फिल्‍म का हाल बुरा रहा। हिंदी वर्जन से 60 लाख, तो कन्‍नड़ से 5 लाख रुपये का कारोबार हुआ है।

'वेट्टैयन' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 1


'वेट्टैयन' ने ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड 67.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इसमें से विदेशों में 30 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। ओपनिंग डे पर बंपर कमाई नहीं होने का कारण दशहरा भी है। गुरुवार को सप्‍तमी-अष्‍टमी की पूजा थी, इस कारण दर्शकों की व्‍यस्‍तता उधर भी थी। हालांकि, 300 करोड़ के बजट में बनी 'वेट्टैयन' के लिए जरूरी है कि वह अपनी रफ्तार बढ़ाए।

GOAT के बाद 'वेट्टैयन' को कॉलीवुड में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग


रजनीकांत की स्टार पावर के दम पर 'वेट्टैयन' ने तमिलनाडु और केरल में अच्छा प्रदर्शन किया। जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में इसका प्रदर्शन सामान्य रहा। देश के बाकी हिस्सों में पूरे दिन फिल्‍म की हालत खराब ही रही है। रजनीकांत की पिछली रिलीज 'जेलर' ने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर 56.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। साल 2024 में थलपति विजय की हालिया रिलीज 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने पहले दिन 45 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में 'वेट्टैयन' इस साल कॉलीवुड की दूसरी बड़ी रिलीज जरूर बनी है।

'देवरा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 14


दूसरी ओर, जूनियर एनटीआर की 'देवरा' है, जो अब फ्लॉप कही जा सकती है। कोरटाला श‍िवा के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने 14 दिनों में 260.88 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। इस फिल्‍म का बजट भी 300 करोड़ रुपये है। गुरुवार को इसने 3.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले हफ्ते में इस फिल्‍म ने 215.60 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि दूसरे हफ्ते में महज 45.28 करोड़ रुपये का बिजनस हुआ है। 'देवरा' ने दो हफ्तों में वर्ल्‍डवाइड 384.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.