राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ने प्रभास की 'बाहुबली' को दी धोबी-पछाड़, टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल

Updated on 07-09-2024 12:45 PM
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' का तहलका 23 दिनों बाद भी जारी है। आमूमन इतने कम बजट की फिल्में इतने दिन बाद भी सिनेमाघरों में जिस मजबूती सी खड़ी दिख रही है, वैसा बड़ी-बड़ी फिल्में भी नहीं कर पाती हैं। डायरेक्टर अमर कौशिक की इस फिल्म ने पहले दिन से ही कमाल कर दिखाया है। करीब 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देशभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दर्शकों से मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर मेकर्स भी हैरान हैं।

'स्त्री 2' की कहानी की बात करें तो फिल्म 'स्त्री 2' में दिखाए गए चंदेरी गांव में इस बार सरकटा का आतंक है, जो चुन-चुनकर उन लड़कियों को उठा ले जाता है जो सोच और काम से नए खयालात की हैं। पूरा गांव सरकटे के दशहत में जी रहा है, वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी अपने गांव को बचाने के लिए राजकुमार राव को ही आगे आना पड़ता है। कहानी में हॉरर के साथ कॉमेडी को कुछ इस तरह पिरोया गया है कि लोगों को जितना ये फिल्म डरा रही उतना ही गुदगुदा भी रही है।

बॉक्स ऑफिस पर 507.50 करोड़ का कलेक्शन


Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर 507.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

'बाहुबली' को पछाड़कर नौवें नंबर पर आई फिल्म


वहीं, अब तक की टॉप कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों की बात करें तो 'स्त्री 2' ने टॉप 10 में जगह बना ली है। इस फिल्म ने 'बाहुबली' की ओवरऑल कमाई को पछाड़ दिया है और उससे आगे निकल गई है। फिल्म इस वक्त सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नौवें नंबर पर है। हालांकि, 'स्त्री 2' का खेल अभी थिएटरों में लंबा चलने वाला है और हो सकता है ये 'गदर 2', 'पठान', 'एनिमल' और 'जवान' के टोटल नंबर को भी पार कर जाए।

फिल्म ने 722 करोड़ का आंकड़ा किया पार


'स्त्री 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 22 दिनों में 717.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं 23वें दिन इसकी कमाई बढ़कर करीब 722 करोड़ के पार हो चुकी है। विदेशों में फिल्म ने 117 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 600.75 करोड़ के पार हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.