सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में राजपाल यादव का खास रोल, चेक बाउंस मामले में मसीहा बने थे भाईजान

Updated on 29-04-2026 01:32 PM
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका में देखा जा रहा है। खबरों के मुताबिक, सलमान खान ने मुश्किल समय में राजपाल का साथ दिया और उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है।

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, राजपाल यादव दिल राजू की अगली फिल्म में सलमान खान के खास आदमी का किरदार निभाएंगे। एक सूत्र ने बताया, 'फिल्म में राजपाल सलमान खान के खास आदमी का किरदार निभाएंगे और पूरी कहानी में उनके बीच एक मजबूत और अहम रिश्ता दिखेगा। यह सबसे बड़े किरदारों में से एक है और कास्टिंग योग्यता के आधार पर की गई है।'


राजपाल यादव ने शुरू की शूटिंग

पहले राजपाल यादव को मई में शूटिंग शुरू करनी थी, लेकिन अब खबर है कि उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में राजपाल का रोल बेहद जरूरी होगा और वो अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाएंगे।


नयनतारा और सलमान की फिल्म

अभी तक नाम तय न हुई इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विनर डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली करेंगे। फिल्म में नयनतारा लीड एक्ट्रेल के रोल में नजर आएंगी। यह सलमान का एक्ट्रेस और निर्देशक दोनों के साथ पहली फिल्म होगी। दोनों ने पिछले हफ्ते मुंबई में इस एक्शन ड्रामा की शूटिंग शुरू की। अब एक नई खबर के अनुसार, निर्माता फिल्म के टाइटल की घोषणा के लिए एक वीडियो शूट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल, फिल्म को SVC63 कहा जा रहा है, क्योंकि यह श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर की 63वीं फिल्म है।


टाइटल के लिए रखा जाएगा इवेंट

मिड-डे के मुताबिक, 'साउथ की कई फिल्मों की तरह, बड़ी फिल्मों के टाइटल को विज़ुअल एसेट्स के साथ धूमधाम से लॉन्च किया जाता है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन टीम ने सलमान के साथ एक अलग वीडियो एसेट शूट करने का फैसला किया है ताकि टाइटल का खुलासा किया जा सके।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर एक डाइनमाइट बनकर उभरी, जिसने न सिर्फ कमाई के रिकॉर्ड बनाए, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के 'परखच्चे उड़ा…
 06 June 2026
राम चरण की 'पेद्दी' ने जहां दो दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹150.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं फिल्‍म में जाह्नवी कपूर के किरदार को जिस तरह दिखाया गया…
 06 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे झूठे आरोपों के कबूलनामे पर अब बुरी फंसती नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने हाल ही खुलासा किया था कि उन्होंने 2016…
 05 June 2026
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वालीं देवोलीना ने अब छात्रों के लिए आवाज उठाई है। देश में लगातार…
 05 June 2026
एक प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठे यौन उत्पीड़न केस के खुलासे पर अब शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच युद्ध छिड़ गया है। दोनों नाम लिए बिना एक-दूसरे के खिलाफ…
 05 June 2026
सीआरई मैट्रिक्स के शेयर किए गए पेपर्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में दो फ्लैट्स कुल 7.1 करोड़ रुपये में बेचे…
 05 June 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन भले ही इस वक्त फिल्मों में कम काम रहे हों, पर वह ब्लॉग और X पर नियम से एक्टिव रहते हैं और अपने विचार साझा करते हैं।…
 03 June 2026
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने 9 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया था और अभी तक वह 300 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, करियर…
 03 June 2026
'डॉन 3' से रणवीर सिंह के अचानक बाहर निकलने को लेकर चल रहा विवाद अब थमता दिख रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ…
Advt.