राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर भाजपा लड़ी तो कैलाश विजयवर्गीय हो सकते हैं प्रत्याशी

Updated on 28-05-2026 11:24 AM

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मुलाकात की। इस दौरान मध्य प्रदेश में राज्य सभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई, खासकर तीसरी सीट पर चुनाव लड़ा जाए या नहीं लड़ा जाए इसे लेकर भी बात हुई।

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है लेकिन यदि समर्थन के प्रति पार्टी आश्वस्त हो गई तो उस स्थिति में कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। भाजपा ने इससे पहले राज्यसभा की दो सीटों पर 15 नेताओं के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है।

प्रदेश में तीन सीटें रिक्त

बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें रिक्त हो रही हैं। भाजपा से केंद्रीय मंत्री जार्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी का जून में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं कांग्रेस से दिग्विजय सिंह भी रिटायर हो रहे हैं। तीसरी सीट छीनने के लिए भाजपा प्रयासरत है।

अरविंद भदौरिया के नाम पर विचार कर रही भाजपा

फिलहाल सवर्ण वर्ग से अरविंद भदौरिया और मछुआ समुदाय से किसी को राज्यसभा में भेजने पर विचार किया जा रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, विनोद गोटिया सहित कई नाम पार्टी ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे हैं।

राज्यसभा चुनाव का गणित और भाजपा की रणनीति

मध्य प्रदेश में 18 जून को होने जा रहे राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव का गणित पूरी तरह से विधायकों की संख्या बल (नंबर गेम) पर आधारित है। वर्तमान स्थिति के अनुसार, इन तीन सीटों में से दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए प्रथम वरीयता के 58 विधायकों के वोटों की जरूरत है। अभी प्रदेश में 229 विधायक हैं।

कांग्रेस का संकट

कांग्रेस की निर्मला सप्रे दल बदल के आरोपों से घिरी हैं और मुकेश मल्होत्रा को मत देने का अधिकार नहीं है। ऐसे में कांग्रेस के पास 64 में से दो वोट कम हो सकते हैं। शेष कुछ विधायकों की निष्ठा भी संदेहास्पद है। भाजपा इसी का फायदा उठा कर तीसरी सीट छीनना चाहती है, लेकिन वह कांग्रेस प्रत्याशी का नाम देखकर आगे बढ़ने की तैयारी में है।
भाजपा के पास दो सीट के बाद 48 एमएलए बचते हैं। सीट जीतने के लिए उसे आठ एमएलए की आवश्यकता है। चार तो भाजपा के संपर्क में हैं और कुछ आदिवासी विधायक भी उसके संपर्क में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
 06 June 2026
भोपाल। प्री-मानसून की पहली तेज आंधी और बारिश ने राजधानी की बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। एक ओर संत हिरदाराम नगर में भीषण गर्मी के बीच करीब 10…
 06 June 2026
भोपाल। भोपाल और आसपास के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन से नियमित ट्रेन में बदलने का फैसला किया है। अब…
 06 June 2026
भोपाल। प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और धूलभरी आंधी का असर देखने को मिला। रतलाम में 12…
 06 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने एक कदम उठाया है। जेल अधिकारियों…
 06 June 2026
भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने के लिए मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने नई दिल्ली में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से भेंट की।…
 06 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की ई-नगर पालिका परियोजना को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मुख्यमंत्री डा.…
 06 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मप्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ शनिवार को अपना नामांकन पत्र भरेंगे।…
 06 June 2026
भोपाल। सरकारी योजनाओं में अनिवार्य समग्र आइडी व्यवस्था की पड़ताल में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। जिले में 31 लाख से अधिक समग्र आइडी धारकों में से 11…
Advt.