राकेश बेदी की चांदी, 'धुरंधर' मेकर्स ने खुश होकर दिया 1 करोड़ बोनस, जमील जमाली को मिली दोगुनी फीस

Updated on 24-04-2026 05:40 PM
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा बन गए और उन्हें खूब सराहना मिली है। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच, एक नई रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को इतनी तारीफों के चलते 1 करोड़ रुपये का बोनस दिया गया है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' के निर्माताओं को राकेश बेदी का अभिनय इतना पसंद आया कि उन्होंने सराहना और सम्मान के तौर पर उन्हें एक्स्ट्रा पे करने का फैसला किया है।


राकेश बेदी लोगों के दिल पर छा गए

एक सूत्र ने बताया, 'जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी ने दर्शकों को प्रभावित किया, उनका मनोरंजन किया और उनका दिल जीत लिया। उनके डायलॉग मीम की दुनिया में अमर हो गए हैं, वहीं सीक्वल में उनके किरदार से जुड़े ट्विस्ट ने उनके प्रभाव को और भी बढ़ा दिया है। निर्माता उनके इस किरदार को इतना यादगार बनाने में की गई मेहनत से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने उन्हें एक्स्ट्रा पैसे देने का फैसला किया है।'

राकेश बेदी की फीस 50 लाख

अंदरूनी सूत्र ने बताया, 'राकेश बेदी को धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज के लिए 50 लाख रुपये दिए गए थे। दूसरे पार्ट की रिलीज और उसकी ऐतिहासिक सफलता के बाद, फिल्म के निर्देशक और निर्माता आदित्य धर ने अपने भाई और पार्टनर लोकेश धर के साथ मिलकर उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक दिया। यह फ्रेंचाइजी के लिए ली गई फीस से दोगुना था… इस भाव से उन्होंने यह भी साबित कर दिया है कि वे एक असाधारण इंसान हैं। किसी भी निर्माता के लिए इतना उदार होना दुर्लभ है।'


राकेश बेदी का 'धुरंधर' में रोल

राकेश बेदी ने फिल्म 'धुरंधर' में पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया था। 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। फिल्म में उनके किरदार से जुड़ा एक अहम ट्विस्ट भी था, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।


'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स की कमाई 3000 करोड़

आदित्य धर की निर्देशित इस दो-पार्ट वाली फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी हैं। पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुआ और इसने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि दूसरे पार्ट ने सिर्फ तीन हफ्तों में ही पहले की कमाई को पार करते हुए वैश्विक स्तर पर 1700 करोड़ रुपये से अधिक कमाए।

राकेश बेदी की अगली फिल्म

राकेश बेदी अब 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे। डेविड धवन की इस रोमांटिक कॉमेडी में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, राजेश कुमार और दिग्विजय भी हैं। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर एक डाइनमाइट बनकर उभरी, जिसने न सिर्फ कमाई के रिकॉर्ड बनाए, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के 'परखच्चे उड़ा…
 06 June 2026
राम चरण की 'पेद्दी' ने जहां दो दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹150.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं फिल्‍म में जाह्नवी कपूर के किरदार को जिस तरह दिखाया गया…
 06 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे झूठे आरोपों के कबूलनामे पर अब बुरी फंसती नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने हाल ही खुलासा किया था कि उन्होंने 2016…
 05 June 2026
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वालीं देवोलीना ने अब छात्रों के लिए आवाज उठाई है। देश में लगातार…
 05 June 2026
एक प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठे यौन उत्पीड़न केस के खुलासे पर अब शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच युद्ध छिड़ गया है। दोनों नाम लिए बिना एक-दूसरे के खिलाफ…
 05 June 2026
सीआरई मैट्रिक्स के शेयर किए गए पेपर्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में दो फ्लैट्स कुल 7.1 करोड़ रुपये में बेचे…
 05 June 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन भले ही इस वक्त फिल्मों में कम काम रहे हों, पर वह ब्लॉग और X पर नियम से एक्टिव रहते हैं और अपने विचार साझा करते हैं।…
 03 June 2026
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने 9 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया था और अभी तक वह 300 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, करियर…
 03 June 2026
'डॉन 3' से रणवीर सिंह के अचानक बाहर निकलने को लेकर चल रहा विवाद अब थमता दिख रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ…
Advt.