
कार्यक्रम में प्रदेश भर की सभी महिला महापौर, सभापति, नगर पालिका व नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षद शामिल होंगी। नगर निगम द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था की जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभी तरह की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इससे विभाग के आयुक्त भरत यादव ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि निकाय की महिला जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करें।