राममंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर आज स्थापित होगा राम दरबार:प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को, किसी भी विशिष्ट व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया जाएगा

Updated on 23-05-2025 01:34 PM

राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिमा की स्थापना 23 मई को होगी। इसे जयपुर में तैयार किया गया है। मूर्ति मकराना के सफेद संगमरमर से बनी है। इसमें भगवान श्रीराम और सीता सिंहासन पर विराजमान हैं। भरत और हनुमान जी भगवान श्रीराम के चरणों के पास बैठे हैं।

वहीं लक्ष्मण और शत्रुघ्न, भगवान राम के पीछे खड़े होकर चंवर डोलाकर उनकी सेवा कर रहे हैं। मूर्ति की प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी हो चुकी है। राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 3 स 5 जून तक होना है।

अब राम दरबार के दर्शन के लिए कालेराम मंदिर जाने की जरूरत नहीं होगी

अयोध्या के कालेराम मंदिर में काले शालिग्राम की एक ही शिला पर लगभग ऐसा ही राम दरबार बना हुआ है। राम लला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु इस राम दरबार के दर्शन जरूर करते हैं। अब राम मंदिर में राम दरबार की प्रतिमा स्थापित होने के बाद उन्हें राम दरबार के दर्शन के लिए दूसरी जगह नहीं जाना होगा।

3 जून से ही शुरू हो जाएगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह

श्रीराम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया- 5 जून तक मंदिर पूरी तरह से बन कर तैयार हो जाएगा। राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 3 जून से शुरू होगा। मुख्य कार्यक्रम 5 जून को रखा गया है। परिसर में 7 अन्य मंदिर भी बनाए गए हैं और उन मंदिरों के लिए भी धार्मिक अनुष्ठान उसी समय किए जाएंगे।

इससे पहले 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी।

राज्य या केंद्र सरकार से किसी भी विशिष्ट व्यक्ति को समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया - गेस्ट लिस्ट में राज्य या केंद्र के विशिष्ट लोग शामिल नहीं होंगे। ट्रस्ट इस पर विचार कर रहा है। शायद वे उस समारोह के समय विभिन्न धर्मों के कई आध्यात्मिक गुरुओं को आमंत्रित करेंगे।

5 जून के समारोह के एक हफ्ते के भीतर मंदिर के नए हिस्से को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाने की उम्मीद है। रामदरबार का दर्शन रोज केवल 750 लोग ही कर सकेंगे। इसके दर्शन के लिए हर घंटे केवल 50 पास ही जारी किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.