राम कपूर ने दिखाए डोले-शोले, सवाल उठाने वालों को तीखा जवाब- ये सर्जरी और दवाई से नहीं आते हैं

Updated on 06-02-2025 01:12 PM
टीवी एक्टर राम कपूर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में बसते हैं। बीते काफी समय से वो अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने पतला और फिट होने के लिए सर्जरी या दवाइयों का इस्तेमाल किया है। अब इन लोगों को एक्टर ने करारा जवाब दिया है। ये भी कहा है कि वो अगले 4 से 6 महीनों में सिक्स पैक ऐब्स भी बनाएंगे।
Ram Kapoor ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने डोले-शोले दिखाते हैं। वो कहते हैं, 'नमस्ते मेरा इंस्टा परिवार। जाहिर है, ये सब (फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन) न्यूज वायरल होने के बाद बहुत से लोग अभी भी सोचते हैं कि मैंने Ozempic, दूसरी ड्रग्स (दवाओं) और सर्जरी जैसा कुछ किया है।'उन्होंने आगे कहा, 'सबसे पहले अगर मैंने ऐसा किया भी है तो कुछ गलत नहीं है, लेकिन अब 30 सेकंड से भी कम समय में मैं आपको साबित कर दूंगा कि मैंने कुछ भी नहीं किया है।' इसके बाद एक्टर शीशे के सामने खड़े होकर अपनी मसल्स को दिखाते हैं।

अब सिक्स पैक बनाएंगे एक्टर

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अभी भी प्रोगेस में हूं। मेरे पास अभी तक सबसे अच्छी बॉडी नहीं है। इस तरह के बदलाव के लिए कड़ी मेहनत, लंबे घंटे, कोई शॉर्टकट, कोई सर्जरी, कोई ओज़ेम्पिक की जरूरत नहीं होती है। ये केवल वजन घटाने के लिए हैं। आपको इस तरह की मसल्स नहीं मिलेंगी। चार से छह महीनों में, मैं ब्लॉक के साथ रॉक-सॉलिड सिक्स-पैक बनाऊंगा। और ये कठिन तरीके से करना होगा। लेकिन जिसने भी Ozempic या सर्जरी का इस्तेमाल किया है तो क्या हुआ? आप सभी के लिए अच्छा है।'

140 किलो था राम कपूर का वजन

140 किलो से 85 किलो वजन घटाने के अपने सफर के बारे में बात करते हुए उन्होंने BT से कहा था, 'नीयत' और 'जुबली' (शोज) पर काम करते समय मेरा वजन सबसे ज्यादा 140 किलो था। वे भूमिकाएं मेरे आकार (शरीर) के अनुकूल थीं, लेकिन मैं अस्वस्थ था। मुझे सिर्फ 20 कदम चलने पर ही सांस फूलने लगती थी। मैं डायबिटीज से पीड़ित था। पैर में चोट थी और बुनियादी हरकत करने में भी मुझे परेशानी होती थी। तब मुझे एहसास हुआ कि मैं इस तरह नहीं चल सकता।'


6 महीने में घटाकर किया 55 किलो किया कम

50 साल का होना राम के लिए एक चेतावनी थी। उन्होंने कहा, 'मेरे दो बच्चे हैं और मुझे अपनी हेल्थ को प्रयॉरिटी देकर उनके लिए पॉजिटिव एग्जाम्पेल बनाने की जरूरत महसूस हुई। पिछले 6 महीनों में मैंने खुद को 55 किलो वजन कम करने के लिए मोटिवेट किया। इससे मेरा वजन 85 किलो पर आ गया।' कई यूजर्स ने दावा किया था कि वो सर्जरी या दवाइयों से फिट हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.