राणा दग्गुबाती और तेजा सज्जा ने उड़ाया महेश बाबू का मजाक? डायरेक्टर हरीश शंकर ने भी किया पलटवार, जानें मामला

Updated on 07-11-2024 03:48 PM
साउथ एक्टर्स राणा दग्गुबाती और तेजा सज्जा ने हाल ही में दुबई में IIFA उत्सवम अवार्ड्स को होस्ट किया। इस दौरान दोनों ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को लेकर काफी मजाक उड़ाया। राणा ने तेजा सज्जा की भी खूब खिल्ली उड़ाई। उनकी फिल्म 'मिस्टर बच्चन' के फ्लॉप होने पर तंज कसा तो डायरेक्टर हरीश शंकर बुरा मान गए। उन्होंने भी पलटकर जवाब दिया। वहीं, तेजा सज्जा ने महेश बाबू की Guntur Kaaram के बारे में कुछ ऐसा कहा कि एक्टर के फैंस नाराज हो गए और उनसे माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
दरअसल, दुबई में IIFA उत्सव के दौरान राणा दग्गुबाती और तेजा सज्जा के बीच हंसी-मजाक हुआ। राणा ने तेजा के कंधे पर हाथ रखते हुए उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'वे आज भी वैसे ही हैं, विवादों से दूर, बहुत अच्छा बोलने वाले, लाखों दिलों की धड़कन,एक्शन स्टार...।' ये तारीफ सुनकर तेजा शर्मिंदा हो गए और उन्हें बीच में टोकते हुए चुप रहने के लिए कहा। लेकिन राणा ने फिर मजाक में कहा, 'मैं महेश बाबू की बात कर रहा हूं।'

राणा ने आगे कहा कि महेश और तेजा दोनों का सफर एक जैसा है, दोनों ही चाइल्ड एक्टर रहे हैं। वो कहते हैं, 'वो सुपरस्टार है, आप सुपरहीरो हैं। आप दोनों संक्रांति पर आए थे..।' तभी तेजा ने इस सेंसेटिव टॉपिक को भांप लिया और उन्हें चुप रहने के लिए कहा। लेकिन अंत में राणा ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा, 'क्यों, क्या ये एक सेंसेटिव टॉपिक है?'

महेश बाबू के फैंस ने जताई आपत्ति


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और महेश बाबू के फैंस ने मजाक पर आपत्ति जताई है। फैंस ने तेजा सज्जा को महेश बाबू से माफी मांगने के लिए कहा है। हालांकि, तेजा सज्जा के कई फैंस उनका बचाव भी कर रहे हैं। मालूम हो कि इस साल की संक्रांति पर चार फिल्मों के बीच बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिली- 'हनुमान', 'गुंटूर करम', वेंकटेश की 'सैंधव' और नागार्जुन की 'ना सामी रंगा'। सिर्फ 'हनुमान' को ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

'मिस्टर बच्चन' के डायरेक्टर को मजाक नहीं आया पसंद


दूसरी तरफ राणा ने तेजा सज्जा की फ्लॉप मूवी 'मिस्टर बच्चन' को लेकर भी मजाक उड़ाया, जो उनके डायरेक्टर हरीश शंकर को पसंद नहीं आया। उन्होंने इसको लेकर पोस्ट भी शेयर किया और जवाब में लिखा, 'मैंने बहुत कुछ झेला है, भाई। यह भी उन पलों में से एक है। सभी दिन एक जैसे नहीं रहते। चाहे वह मेरे लिए हो या किसी और के लिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.