रश्मिका मंदाना ने बताया था 'एनिमल' के सेट पर कैसा था रणबीर का असल में व्यवहार, ऑफ कैमरा क्यों रोई थीं एक्ट्रेस

Updated on 21-02-2025 01:10 PM
फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के किरदार रणविजय ने गीतांजलि यानी रश्मिका मंदाना का दिल तोड़ दिया था। वहीं पर्दे के पीछे रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना को इमोशनल कर दिया था। रश्मिका ने फिल्म 'एनिमल' के सेट का ये किस्सा खुद सुनाया है।
बॉलीवुड के हार्टथ्रोब रणबीर कपूर और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की जोड़ी 'एनिमल' में लोगों को खूब पसंद आई थी। उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की 2023 में आई फिल्म 'एनिमल' में पति-पत्नी की भूमिका निभाई। उनकी नई केमिस्ट्री और फ्रेश जोड़ी ने हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं फिल्म के सेट पर रणबीर कैसे थे इसका किस्सा रश्मिका ने शेयर किया था

रश्मिका मंदाना सेट पर ऑफ-कैमरा भी रोई हैं

फिल्म में दोनों एक्टर्स के बीच प्यार, जुनून और धोखे वाले कई इमोशंस हैं। ये फिल्म एक बेटे और उसके पिता की कहानी थी, लेकिन रणविजय और गीतांजलि की प्रेम कहानी हमारे दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाब रही। बस एक बात जो लोगों को पसंद नहीं आई वो ये थी कि रणबीर के किरदार ने रश्मिका को ऑनस्क्रीन रुला दिया। क्या आप जानते हैं कि रश्मिका सेट पर ऑफ-कैमरा भी रोई हैं

'मैं शिकायत कर रही थी कि मेरा नाश्ता कितना बोरिंग है'

कुछ महीने पहले 'मैशेबल' के साथ हुई बातचीत में रश्मिका ने फिल्म के सेट का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि रणबीर ने उनकी फिल्म के सेट पर उनके लिए खाना मंगवाया था। वह कहती दिखीं, 'एनिमल के लिए, जब हम शूटिंग कर रहे थे तो मैं शिकायत कर रही थी कि मेरा नाश्ता कितना बोरिंग है। और अगले दिन उन्होंने कितने अच्छे और कितने प्यारे तरीके से मेरे लिए नाश्ता मंगवाया। उन्होंने अपने रसोइए से खाना बनवाया। उन्होंने मेरे लिए नाश्ता मंगवाया, देखकर मैं रोने लगी।'

'मैंने कहा- हम हैदराबाद से कुक नहीं ला सकते '

रश्मिका ने याद किया, 'उन्होंने कहा कि तुम वो बोरिंग खाना क्यों खा रहे हो? मैंने कहा- तुम्हारे पास अच्छे कुक हैं न, हमारे पास नहीं हैं। हम आम आदमी हैं, इसलिए हम हैदराबाद से कुक नहीं ला सकते और सब नहीं।' खैर, रणबीर ने कई बार कहा है कि वह अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर और दिवंगत दादा राज कपूर की तरह ही खाने के बहुत शौकीन हैं। रश्मिका की यह कहानी सुनकर अब यह साफ है कि रणबीर को न केवल खाने का शौक है, बल्कि अपने को-स्टार को घर का बना टेस्टी खाना खिलाना भी पसंद है।'

बॉलीवुड फिल्म 'छावा' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं रश्मिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म 'छावा' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल भी हैं। दूसरी ओर, रणबीर, विक्की और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'लव एंड वॉर' की तैयारी कर रहे हैं ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.