रवि तेजा के पिता का 90 की उम्र में हुआ निधन, एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, 8 साल पहले हुई थी भाई की दर्दनाक मौत
Updated on
16-07-2025 01:57 PM
तेलुगू एक्टर रवि तेजा के पिता भूपतिराजु राजगोपाल राजू का 90 साल की उम्र में 15 जुलाई की रात को निधन हो गया। रिपोर्टेस के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे और एक्टर के हैदराबाद वाले घर पर आखिरी सांस ली। उनके यूं अचानक जाने से परिवार और दोस्तों को गहरा धक्का लगा है। वहीं, एक्टर के फैंस और शुभचिंतक भी सोशल मीडिया पर उनके पिता की मौत पर शोक जता रहे हैं। संवेदना दे रहे हैं।
एक्टर रवि तेजा के पिता राजगोपाल एक फार्मासिस्ट थे। लेकिन बेटे के स्टार बनने के बाद वह सिंपल जीवन जीने लगे थे। और लाइमलाइट से दूर रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी राज्य लक्ष्मी और दो बेटे रवि तेजा और रघु राजू हैं। वहीं, एक बेटे भरत राजू की 25 जून, 2017 में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वह आउटर रिंग रोड पर कार चला रहे थे। तभी उनकी कार एक खड़ी लॉरी से टकरा गई थी। वह 45 साल के थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रवि तेजा के पिता बीमार थे
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रवि तेजा के पापा कुछ समय से बीमार थे। हालांकि अभी किसी का बयान सामने नहीं आया है। एक्टर ने अभी परिवार के साथ रहने का फैसला किया है। उनके अंतिम संस्कार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है। 2021 में रवि तेजा ने पापा के साथ फादर्स डे के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
रवि तेजा की आने वाली फिल्में
साल 2024 मे रवि तेजा की तीन फिल्म रिलीज हुई थीं और आखिरी बार फिल्म 'मिस्टर बच्चन' में देखा गया था। अब अपकमिंग फिल्म 'मास जथारा' को भानु भोपवरपु ने डायरेक्ट कर रहे हैं और ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। इसकी स्क्रिप्ट खुद डायरेक्टर ने लिखी है और राइटर मंदू सविरिगाना भी हैं। इसमें वह श्रीलीला के साथ दिखाई देंगे। लेकिन इस दुख की घड़ी के कारण कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…