RBI का नया नियम, बैंक मुनाफे का अधिकतम 75प्रतिशत ही दे सकेंगे डिविडेंड, NPA को भी करना होगा शामिल
Updated on
11-03-2026 01:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने मुनाफे का अधिकतम 75% तक ही डिविडेंड के रूप में दे सकेंगे।
यह नया फ्रेमवर्क वित्त वर्ष 2026-27 से लागू होगा और नवंबर 2025 में जारी पुराने दिशानिर्देशों की जगह लेगा। ये नियम कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेमेंट बैंक, लोकल एरिया बैंक और रीजनल रूरल बैंक सभी पर लागू होंगे
डिविडेंड पर 75% की सीमा
आरबीआई के नए नियम के मुताबिक, किसी भी बैंक का डिविडेंड पेआउट रेशियो उसके प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) का 75% से अधिक नहीं हो सकता। भले ही बैंक पूंजी पर्याप्तता के आधार पर ज्यादा भुगतान करने के योग्य हों, फिर भी कुल भुगतान 75% की सीमा के भीतर ही रहेगा।
NPA भी होगा शामिल
आरबीआई के नए नियमों के मुताबिक बैंक जो डिविडेंड देंगे, उसमें नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) को भी शामिल किया गया है। वहीं डिविडेंड तय करने के लिए Adjusted Profit After Tax (Adjusted PAT) का नया कॉन्सेप्ट लागू किया है। यह फॉर्मूला इस प्रकार होगा: Adjusted PAT = Profit After Tax - नेट एनपीए का 50% यानि बैंक को पहले अपने नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) का 50% घटाना होगा, उसके बाद जो मुनाफा बचेगा उसी के आधार पर डिविडेंड तय किया जाएगा।
शामिल किया गया एनपीए?
आरबीआई का कहना है कि इससे बैंक एसेट क्वालिटी के जोखिम को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पूंजी सुरक्षित रख पाएंगे। इस कदम से बैंकिंग सिस्टम की वित्तीय स्थिरता और पूंजी बफर मजबूत होंगे।
आरबीआई को देनी होगी रिपोर्ट
डिविडेंड घोषित करने वाले बैंकों को इसकी जानकारी दो हफ्ते के भीतर आरबीआई के डिपार्टमेंट ऑफ सुपरविजन को देनी होगी। अगर कोई बैंक नियमों का पालन नहीं करता है तो आरबीआई उसके डिविडेंड भुगतान पर रोक भी लगा सकता है और कार्रवाई भी कर सकता है।
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर खास रोशनी डाली। जल्द ही इसके टॉप…
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…