OTT पर इब्राहिम अली खान की 'नादानियां' की रिलीज डेट आनाउंस, प्रोमो देख 'कुछ कुछ होता है' वाले सीन पर परेशान लोग

Updated on 20-02-2025 02:06 PM
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी फिल्म 'नादानियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दे दी गई है और इसी के साथ एक खूबसूरत प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया है।
जिन्हें सैफ अली खान के लाडले के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार था उन्हें बता दें कि अब इस फिल्म की रिलीज का वक्त करीब आ गया है। 'नादानियां' का प्रोमो वीडियो शेयर कर बताया गया है कि ये फिल्म ओटीटी पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की डिजिटल रिलीज के बारे में पूरी जानकारी भी शेयर की गई है।

'कुछ कुछ होता है ऐसी नादानियां देखकर'

इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की सारी तैयारी हो चुकी है। फिल्म का एक प्रोमो शेयर करते हुए लिखा गया है, 'कुछ कुछ होता है ऐसी नादानियां देखकर। देखिए नादानियां 7 मार्च को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।'

इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर क्लासरूम में बैठे दिख रहे

ये फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है। प्रोमो वीडियो में मेकर्स ने 'कुछ कुछ होता है' के मशहूर कॉलेज वाले सीन को फंकी अंदाज में रीक्रिएट किया है। इस सीन में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर क्लासरूम में बैठे कॉलेज स्टूडेंट्स की तरह नजर आ रहे हैं। वहीं प्रफेसर मिस ब्रेगेंज़ा यानी अर्चना पूरन सिंह क्लास लेने पहुंचती हैं और उनसे प्यार को लेकर सवाल करती दिख रही हैं। इसमें खुशी कपूर यानी पिया जय सिंह जवाब नहीं दे पाती हैं। लेकिन जब यही सवाल अर्जुन मेहता यानी इब्राहिम अली खान से पूछा जाता है तो वो अपने जवाब से सबका दिल जीत लेते हैं।

लोग बोले- कहा- सक्सेसफुली बर्बाद कर दिया गया है एक आइकॉनिक सीन को

हालांकि, इस प्रोमो को देखकर लोगों ने मिक्स्ड रिएक्शंस दिए हैं। एक ने कहा है-मिस ब्रिगैंज़ा एक मात्र रीजन होंगी जिसकी वजह से ये फिल्म देखूंगा। एक ने कहा- ये रणबीर कपूर से इतना मिलता-जुलता क्यों लग रहा? एक और ने कहा- सक्सेसफुली बर्बाद कर दिया गया है एक आइकॉनिक सीन को।'नादानियां' के बाद, इब्राहिम अली खान 'सरज़मीन' में नज़र आएंगे

इस फिल्म का निर्देशन शौना गौतम ने किया है और इसे करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने मिकर प्रड्यूस किया है। इस फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्ज़ा और जुगल हंसराज भी अहम भूमिका में हैं। बताते चलें कि 'नादानियां' के बाद, इब्राहिम अली खान 'सरज़मीन' में नज़र आएंगे, जिसमें काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.