मस्क और बेजोस के खिलाफ एक साथ आए रिलायंस जियो और भारती एयरटेल, जानिए क्या है मामला

Updated on 16-10-2024 01:09 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रहा इंडिया मोबाइल कांग्रेस मंगलवार को एक तरह से युद्ध का मैदान बन गया। इसमें एक तरफ मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और सुनील भारती मित्तल की एयरटेल थी और दूसरी ओर दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क। घरेलू कंपनियों को आशंका है कि नीलामी-मुक्त रूट से मस्क की कंपनी स्टार लिंक और जेफ बेजोस के सैटकॉम वेंचर प्रोजेक्ट कुइपर को भारतीय बाजार में आसानी से एंट्री मिल जाएगी। इससे घरेलू कंपनियों को प्रतिस्पर्धा की एक नई लहर का सामना करना पड़ेगा।
इस कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में जियो के कर्ताधर्ता आकाश अंबानी और एयरटेल के सुनील मित्तल ने सरकार से इस बात की शिकायत की कि विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार का ईजी एक्सेस दिया जा रहा है। अंबानी ने भारतीयों के डेटा को देश में ही स्टोर करने की मांग की और इसे विदेश भेजने पर चिंता जताई। मित्तल ने सुझाव दिया कि विदेशी सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनियों को भी घरेलू कंपनियों की तरह स्पेक्ट्रम खरीदना चाहिए। घरेलू कंपनियां नीलामी के जरिए स्पेक्ट्रम लेती हैं। सैटेलाइट कम्युनिकेशन में एलन मस्क की स्टारलिंक एक प्रमुख प्लेयर है।

मस्क ने क्या कहा

जियो की आपत्ति से एलन मस्क नाखुश हैं। उन्होंने नीलामी का विरोध किया है। मस्क ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने इस स्पेक्ट्रम को लंबे समय से सैटेलाइट्स के लिए शेयर्ड स्पेक्ट्रम करार दिया है। मित्तल ने अपने भाषण में जियो की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जो सैटेलाइट ऑपरेटर शहरी इलाकों और रिटेल कस्टमर्स को सर्विस देना चाहते हैं, उन्हें रेगुलर लाइसेंस प्रोसेस से गुजरना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत में भी विदेशी कंपनियों को यहां के हिसाब से चलना चाहिए। उन्हें लाइसेंस लेना चाहिए, स्पेक्ट्रम खरीदना चाहिए, लाइसेंस फीस और टैक्स देना चाहिए और सभी कायदे-कानूनों को मानना चाहिए। अगर वे ऐसा करती हैं तो हम उनका खुले दिल से स्वागत करेंगे। जानकारों का कहना है कि जियो स्पेक्ट्रम के एडिमिनिस्ट्रेटिव अलॉकेशन को रोकना चाहती है। इसके लिए वह रास्ते विकल्प तलाश रही है। इसमें कानूनी विकल्प भी शामिल है।

सरकार का तर्क

कम्युनिकेशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नए कानून के मुताबिक स्पेक्ट्रम के एडमिनिस्ट्रेटिव अलॉकेशन का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी देशों के लिए यही व्यवस्था है। सिंधिया ने कहा कि सैटेलाइट सर्विसेज के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से होगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसकी कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। स्पेक्ट्रम की कीमत और इसके आवंटन का फॉर्मूला टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई तय करेगा। जब स्पेक्ट्रम को साझा किया जाता है तो फिर कीमत इंडिविजुयली तय कैसे हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.