MP के बिजली उपभोक्ताओं को राहत... साल 2028 तक नहीं बढ़ेंगे दाम! ऊर्जा मंत्री ने बताया सरकार का 'प्लान 2028'

Updated on 22-12-2025 11:43 AM

भोपाल। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि हमारा प्रयास है कि वर्ष 2028 तक मध्य प्रदेश में बिजली की कीमत न बढ़े। हालांकि, उन्होंने विद्युत दर बढ़ाने के प्रस्ताव पर यह भी कहा कि इसके लिए विद्युत वितरण कंपनियां स्वतंत्र हैं और विद्युत नियामक आयोग इस पर निर्णय लेता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां एक करोड़ उपभोक्ताओं को 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी जा रही है। किसानों को एक रुपये की बिजली पर सब्सिडी देकर मात्र 60 पैसे लिए जाते हैं।

अधोसंरचना विकास और बिजली की उपलब्धता

महंगी बिजली के सवाल पर उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत वितरण कंपनियों का अधोसंरचना विकास और रिक्त पदों की भर्ती जैसे कार्य भी लागत में जुड़ते हैं। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना तथा वास्तविक खपत का किफायती दरों पर भुगतान प्राप्त करना ही बिजली कंपनी के मुख्य कार्य हैं। वर्तमान में प्रदेश की कुल अनुबंधित क्षमता 25,081 मेगावाट है, जो हमें एक बिजली सरप्लस राज्य बनाती है। इसके साथ ही सरकार अब सौर ऊर्जा की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है।

बिजली चोरी रोकने के लिए स्थापित होंगे 'विद्युत थाने'

मंत्री तोमर ने बताया कि विद्युत चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिन्हें रोकना अति आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली चोरी या अनावश्यक खर्च को नहीं रोका गया, तो भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को यह सुविधा प्राप्त नहीं होगी। चोरी रोकने के लिए मध्य प्रदेश में भी 'विद्युत थाने' प्रारंभ किए जाने का प्रस्ताव है, जिसके लिए पुलिस मुख्यालय से स्टाफ मांगा गया है। इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों में स्थायी विद्युतीकरण का मार्ग तलाशा जा रहा है। सरकार सब्सिडी के युक्तियुक्तकरण का प्रयास भी कर रही है, ताकि इसका लाभ वास्तविक एवं अंतिम पंक्ति के उपभोक्ता को ही मिले।

ईमानदार उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर के लाभ

स्मार्ट मीटर को लेकर मंत्री ने कहा कि यह ईमानदार उपभोक्ताओं के लिए फायदे का सौदा है। इससे सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सस्ती बिजली का लाभ मिल रहा है। इस अवधि की विद्युत खपत पर पृथक गणना कर 20 प्रतिशत की छूट दी जाती है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अब तक व्यवस्था संविदा या आउटसोर्स के भरोसे चल रही थी, जिससे शिकायतें मिल रही थीं। इसे सुधारने के लिए 50 हजार नियमित पदों पर भर्ती की जा रही है।

समाधान योजना का दूसरा चरण 1 जनवरी से

मंत्री ने बताया कि 'समाधान योजना' का पहला चरण 31 दिसंबर तक है। इसका दूसरा चरण 1 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसमें घरेलू, गैर-घरेलू और कृषक उपभोक्ताओं के साथ उन लोगों को भी शामिल किया गया है जिनके बिजली कनेक्शन कट गए हैं, ताकि वे बकाया चुकाकर फिर से सम्मानजनक उपभोक्ता बन सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.