सुशासन तिहार में मिली राहत : समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड

Updated on 13-05-2026 06:32 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” अब लोगों के लिए सिर्फ शिकायतों के निराकरण का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह शासन की योजनाओं को सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी बनता जा रहा है। गांवों में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में लोगों को त्वरित सेवाएं मिल रही हैं और कई परिवारों को बड़ी राहत भी प्राप्त हो रही है।

ऐसी ही एक तस्वीर सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रायपुरा में आयोजित समाधान शिविर में देखने को मिली, जहां ग्राम रायपुरा निवासी श्रीमती निर्मला साहू को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। शिविर में पहुंचकर उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और अल्प समय में उनका कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया। आयुष्मान कार्ड हाथ में मिलते ही निर्मला साहू के चेहरे पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब बीमारी के इलाज को लेकर आर्थिक चिंता काफी हद तक कम हो गई है। इस कार्ड के माध्यम से प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज कराना संभव हो सकेगा।

उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी सहारे से कम नहीं है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत लेकर आई है, जहां आर्थिक अभाव के कारण कई बार लोग समय पर इलाज नहीं करा पाते।गौरतलब है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाती है। योजना में गंभीर बीमारियों के इलाज को भी शामिल किया गया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को महंगे उपचार का लाभ बिना आर्थिक बोझ के मिल सके।सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के जरिए शासन की जनहितकारी योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को न केवल त्वरित सेवाएं मिल रही हैं, बल्कि शासन के प्रति भरोसा भी मजबूत हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी…
 07 June 2026
तिल्दा, रायपुर, खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगांव और अमलीतालाब क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
 07 June 2026
बलरामपुर , रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग…
 07 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी…
 07 June 2026
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों…
 07 June 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से 10 जून तक आयोजित 10 दिवसीय विशेष 'ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर' सफलता के नए…
 06 June 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर…
Advt.