बलौदाबाजार कलेक्टोरेट के रेनोवेशन ने पकड़ी रफ़्तार

Updated on 15-06-2024 05:20 PM
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में हुए आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलेक्ट्रेट कार्यालय बिल्डिंग में पीडब्ल्यूडी विभाग ने रिनोवेशन के काम ने रफ़्तार पकड़ ली है। पिछले चार दिनों से विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लगातार कार्यालय और अन्य शाखा कार्यालय को व्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं।

आगजनी के बाद पुलिस अक्षीक्षक कार्यालय और आबकारी विभाग के अंदर काफी नुकसान हुआ है। इससे पहले हमने कार्यालय के नीचले हिस्से का निरीक्षण कर नुकसान के बारे में बताया था। आज दूसरे मंजिल का निरीक्षण कर नुकसान की जानकारी दे रहे हैं। आबकारी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम की काफी ज्यादा फाइल जल गई है या पानी से भीग जाने की वजह से खराब हो गई है। आबकारी विभाग में अभी कामकाज अलग से कमरे में अस्थाई रूप से शिफ्ट किया गया है। जिसमें जिला  आबकारी अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी बैठते हैं। वहीं विभाग में काम कर रहे कर्मचारी फाइलों और अन्य सामान को व्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं।

आबकारी विभाग में 18 से 20 लाख रुपए के नुकसान का अंदाजा
जिला आबकारी अधिकारी एल के गायकवाड़ ने बताया कि, हमारे विभाग में भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है, जिसमें फोटोकॉपी की मशीन सहित काफी जरूरी दस्तावेज जल गए हैं। उन्होंने 18 से 20 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया है।

कार्यालय के सभी एसी और फर्नीचर जलकर खाक
यहां लगे लगभग सभी एसी सहित फर्नीचर इत्यादि जल चुके हैं। अभी बिजली विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सुधार का कार्य करवाया जा रहा है। इसलिए सुचारू रूप से काम काज जल्द ही शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.