तालाब की जमीन पर बना दिया रेस्टोरेंट:शाहपुरा तालाब के ग्रीन बेल्ट में रेस्त्रां व स्पोर्ट्स कोर्ट, अब दोनों की जांच होगी

Updated on 10-06-2024 12:40 PM

एक तरफ तालाब और झीलों समेत जल स्रोतों को सहेजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं शहर के शाहपुरा तालाब के किनारे पर अवैध रूप से रेस्त्रां का संचालन किया जा रहा है। खुद महापौर मालती राय ने इस पर आपत्ति जताई और अवैध रेस्त्रां को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जागे जिम्मेदार कह रहे हैं कि सालभर पहले इसे नोटिस दिया था, कार्रवाई क्यों नहीं हुई देखते हैं।

दरअसल, शाहपुरा तालाब के प्रशासन अकादमी तरफ वाले किनारे पर रन आउट स्पोर्ट टर्फ बनाया गया है। इसी से लगकर पीछे की ओर करीब 20 हजार स्क्वायर फीट जमीन घेर कर रेस्त्रां बनाया गया है।सीसीपी आज करेंगे दस्तावेजों का परीक्षण : यहां स्पोर्ट्स कोर्ट का निर्माण भी जांच के दायरे में है। करीब एक साल पहले सांसद प्रतिनिधि भगवत रघुवंशी की शिकायत पर नगर निगम ने कार्रवाई की थी। तालाब के एफटीएल के दायरे में निर्माण को लेकर उन्होंने शिकायत की थी।

जवाब नहीं दे पाए अफसर
शनिवार को महापौर मालती राय शाहपुरा तालाब की सफाई के दौरान श्रमदान करने पहुंची थीं। उन्होंने ग्रीन बेल्ट में बने इस रेस्त्रां को देखा तो ​​नगर निगम के जिम्मेदारों से पूछा कि यह निर्माण कैसे हुआ? इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

कभी-कभी केक काटते हैं
न रेस्त्रां है और न किसी तरह की बुकिंग होती है। जो लोग स्पोर्ट टर्फ पर खेलने आते हैं वही कभी-कभी केक काटते हैं और वहां बैठते हैं। ओपन स्पेस में पौधे लगाकर ब्यूटीफिकेशन किया है।

 -सिमरन सादवानी, संचालक, पार्टनर

जल्द कार्रवाई होगी
पिछले दो दिन शासकीय अवकाश होने के कारण जांच नहीं हो सकी है। सोमवार को दस्तावेजों का परीक्षण करेंगे। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
 -अनूप गोयल, चीफ सिटी प्लान, नगर निगम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.