आज से रीवा-दिल्ली हवाई सेवा शुरू:सीएम ने 72 सीटर विमान को दिखाई हरी झंडी, हफ्ते में तीन दिन चलेगी फ्लाइट

Updated on 10-11-2025 12:03 PM

आज से रीवा और दिल्ली के बीच विमान सेवा की शुरुआत हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 72 सीटर विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हफ्ते में तीन दिन चलेगी फ्लाइट रीवा से दिल्ली के बीच विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। अलाइंस एयर एविएशन कंपनी की 72 सीटर फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

ये होगी फ्लाइट की टाइमिंग

  • दिल्ली से फ्लाइट नंबर 9I-675 शाम 5:25 बजे रवाना होकर रात 8:00 बजे रीवा पहुंचेगी।
  • रीवा से फ्लाइट नंबर 9I-676 रात 8:25 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी।
  • पीएम मोदी ने भेजा बधाई संदेश रीवा से दिल्ली के बीच विमान सेवा शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई संदेश भेजा है। पीएम ने अपने संदेश में लिखा- रीवा विमानतल से दिल्ली के लिए प्रथम वाणिज्यिक हवाई सेवा के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    अपने समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव के लिए प्रसिद्ध रीवा अब हवाई संपर्क से नई ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। रीवा क्षेत्र के साथ यह पूरे मध्य प्रदेश के लिए अत्यंत उत्साह और गर्व का क्षण है। यह नई उड़ान सेवा संपूर्ण विंध्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के एक नए युग का शुभारंभ करेगी।

  • व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में संभावनाओं के द्वार खुलेंगे पीएम ने लिखा, इस हवाई सेवा से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगमता तो मिलेगी ही, साथ ही व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में असीम संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे। यह पहल आत्मनिर्भर भारत के उस संकल्प को और सशक्त बनाएगी, जिसमें देश का प्रत्येक क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

    उड़ान योजना का उद्देश्य भारत के प्रत्येक क्षेत्र, प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक आकांक्षा को गति और दिशा प्रदान करना है। बीते वर्षों में इस अभियान को सामूहिक प्रयासों से जो ऊर्जा मिली है, उसे देखना अत्यंत सुखद है।

    'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ आज भारत एक विकसित राष्ट्र की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश सरकार के सतत् प्रयासों और स्थानीय जनसहयोग से यह संकल्प और दृढ़ होगा। एक बार फिर से रीवा की स्थानीय जनता समेत समस्त प्रदेशवासियों और राज्य प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.