आरजीपीवी के छात्रों ने बनाया फोर सीटर ई-व्हीकल, एक बार चार्जिंग के बाद 60 किमी दौड़ेगा

Updated on 07-06-2024 11:56 AM
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के छात्रों ने दो लाख रुपये की लागत से ई-व्हीकल को तैयार किया है। इसे बनाने में आठ महीने का समय लगा। यह आफ-रोड चार सीटर ई-व्हीकल है। खास बात यह है कि छात्रों ने इस ई-व्हीकल के सारे पार्ट्स जैसे चेसिस, इलेक्ट्रिक ड्राइव ट्रेन, स्टीयरिंग और सस्पेंशन सिस्टम, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, वायरिंग और हार्न आदि की डिजाइन पहले खुद बनाई, फिर उसे तैयार किया।

ऐसे आया विचार

प्रोजेक्ट लीडर हर्षवर्धन पटेल ने बताया कि कालेज गेट से कैंपस की दूरी बहुत है। ऐसे में छात्रों और प्राध्यापक को लंबा पैदल चलना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए आटोमोबाइल इंजीनियरिंग के 55 और इलेक्ट्रानिक्स के 17 छात्रों ने मिलकर फाइनल ईयर के मेजर प्रोजेक्ट में इस ई-व्हीकल को बनाने का सोचा। हर्ष ने बताया कि सितम्बर 2023 में इस प्रोजेक्ट की डिजाइन तैयार की। हमने हर एक डिवाइस बनाने के लिए चार से पांच लोगों की टीम बनाई थी। हमने इसके बाद ईवी इंडस्ट्री के ऊपर रिसर्च करके अपना काम शुरू किया।

कैंपस में आने-जाने में मिलेगी मदद

110 एएच बैटरी क्षमता वाले इस चार सीटर ई-व्हीकल को एक बार पूरा चार्ज करने पर यह 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगा। कालेज की प्रोफेसर डा. अलका बानी अग्रवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बनाने में बच्चों ने पहले खुद हैंड्स आन ट्रेनिंग की, जिसके बाद उन्होंने इसे तैयार किया है। मेन गेट से कैंपस के विभिन्न विभागों और भवनों तक पहुंचने के लिए इस ई-व्हीकल का उपयोग किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.