भोपाल में स्विमिंग को नए आयाम रिवेयरा स्विमिंग पूल दे रहा है। 25 मीटर का यह स्विमिंग पूल आज भोपाल शहर से दिग्गज तैराक पैदा कर रहा है। अभी हाल में ही संपन्न राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भोपाल शहर के कुल 75 मेडल में से आधे से ज्यादा यहां प्रैक्टिस करने वाले तैराकों ने जीते है। अभी हाल में ही विश्व योग दिवस पर भी अपने आप में अनूठा पानी में और बाहर योग का प्रदर्शन हुआ। इसका पूरा श्रेय टीम रिवेयरा को जाता है जिसमें मैनेजर श्री यश, मुख्य तैराकी कोच श्री गणेश बाथम एवं श्री शुभम बाथम को जाता है। इस बार की गर्मी में बच्चों का तैराकी शिविर भी लगा था। भोपाल स्विमिंग टीम की कप्तान नव्या सिंह के साथ अर्थ जैन, वाणीं जैन जैसे प्रदेश के प्रख्यात तैराक इसी स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस करते है। रिवेयरा स्विमिंग पूल के प्रबंधक श्री यश ने बातचीत में बताया कि भले ही स्विमिंग पूल 25 मीटर का है पर यहां अच्छे तैराकों को प्रोत्साहित करने के लिए टाइमिंग पर ध्यान नहीं दिया जाता। जैसे की इस बार के राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता से पहले तैराकों की इच्छा अनुरूप सुबह 5.00 बजे पूल खोला गया था। इसके साथ ही उन्होंने संचालक श्री विजय सिंह बुंदेला एवं श्री प्रतीक कटियार का भी प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया।