बिना कुछ किए बुरी तरह ट्रोल हो गए रियान पराग, शुभमन गिल की एक फोटो से लिए मजे

Updated on 05-09-2024 02:51 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा रियान पराग एक बार फिर से चर्चा में हैं। रियान ने इसी साल टीम इंडिया के लिए अपना टी20 और वनडे में डेब्यू किया था। रियान को लेकर इस बार हेडिंग बन रही है शुभमन गिल के कारण है। शुभमन गिल के कारण रियान पराग को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, इसमें रियान पराग की कोई गलती नहीं है, लेकिन इसके बावजूद फैंस उनके मजे ले रहे हैं। दरअसल पूरा मामला शुभमन गिल के उस फोटो को लेकर है जिसमें वह अनन्या पांडे के साथ दिख रहे हैं।

बता दें कि शुभमन और अनन्या एक हेडफोन ब्रांड के लिए साथ में इंडोर्समेंट कर रहे हैं। उस हेडफोन की कंपनी के प्रचार के लिए शुभमन और अनन्या की साथ में एक तस्वीर है। जैसे ही इस तस्वीर के बारे में फैंस को पता चला रियान को खूब ट्रोल किया जाने लगा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिरी बिना कुछ किए रियान पराग को क्यों ट्रोल किया जा रहा है।

कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर रियान पराग की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री वायरल हुई थी। इस सर्च हिस्ट्री में अनन्या पांडे और सारा अली खान का नाम था। बस फिर क्या था। जैसे ही फैंस ने शुभमन के साथ अनन्या की तस्वीर देखी उन्हें को मौका मिल गया कि वह रियान को ट्रोल करें। हालांकि, इस पूरे मामले पर रियान अब तक कुछ नहीं कहा है।

वहीं बात करें उनके क्रिकेटिंग करियर की उन्होंने लगातार घरेलू और इंडियन प्रीमियर लीग में अपना दम दिखाया। इसका परिणाम यह हुआ कि उन्हें पहले टी20 और फिर बाद में वनडे में टीम में खेलने का मौका है। रियान टीम इंडिया के लिए 6 टी20 और 1 वनडे मैच खेल चुके हैं। हालांकि, उन्हें जो मौका मिला है उसका वह फायदा नहीं उठा पाए हैं। ऐसे में उन्हें अपने खेल पर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.