42 वर्ष सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए रियाज भाई

Updated on 01-08-2024 05:28 PM

दुर्ग।  जिला कार्यालय दुर्ग में स्टेनोग्राफर ग्रेड 01 के पद पर पदस्थापित रियाज अहमद  अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर आज 31 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टोरेट दुर्ग के सभाकक्ष  में श्री रियाज अहमद के सम्मान में कलेक्टोरेट परिवार द्वारा आयोजित सादे समारोह में उन्हें अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावभिनी बिदाई दी गई। रियाज अहमद अपने 42 वर्ष की सेवा अवधि में दुर्ग  जिले में वर्ष 2003 से अनावरत् कलेक्टर दुर्ग के स्टेनो के पद पर 21 वर्ष तक अपनी सेवायें दी है। समारोह में जिला कार्यालय दुर्ग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी भी सम्मिलित हुए। समारोह में उपस्थित अधिकारी-कर्मचरियों द्वारा सेवानिवृत्त श्री रियाज अहमद को सम्मान स्वरूप पुष्प गुच्छ भेंट किये। एडीएम अरविन्द कुमार एक्का, अपर कलेक्टर बी.के. दुबे, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, उप संचालक जिला रोजगार राजकुमार कुर्रे ने रियाज अहमद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उनके कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। सहायक ग्रेड-02 नरसिंग पटेल ने भी अपने वक्तव्य पर रियाज अहमद के कार्यों की प्रशंसा की। सभी वक्ताओं ने जटार क्लब के संचालन में रियाज अहमद की योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उनके कार्यों के आधार पर श्री अहमद के सेवा वृद्धि के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास करने की बातें कही। सेवानिवृत्त स्टेनोग्राफर ग्रेड 01 रियाज अहमद को कलेक्टोरेट परिवार की ओर से अपर कलेक्टर द्वय श्री एक्का एवं श्री दुबे ने शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र तथा पेंशन स्वीकृति व जी.पी.एफ. आदेश की प्रति प्रदान किये। श्री रियाज अहमद ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कार्यों के दौरान सहयोग के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपसंचालक जनसंपर्क विभाग  एम.एस. सोरी, उप संचालक समाज कल्याण अमित सिंह परिहार, सीईओ अंत्यावसायी श्यामल दास, उप संचालक योजना एवं सांख्यिकी डी.एस. वर्मा, सहायक संचालक आर. नटेश विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जिला कार्यालय के नाजीर आलोक नारंग ने और आभार प्रदर्शन ऐश्वर्य देवांगन ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.