रोहित ने द्रविड़ से कहा था- कोचिंग जारी रखिए:टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद इंडियन कोच बोले- रोहित उस कॉल के लिए शुक्रिया

Updated on 03-07-2024 02:28 PM

वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कोच राहुल द्रविड़ का टेन्योर खत्म हो गया था। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।

रोहित शर्मा ने उस वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ से फोन पर कहा था कि आप कोचिंग जारी रखिए। राहुल द्रविड़ ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उस घटना के बारे में बात की।

BCCI के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राहुल द्रविड़ ने कहा, "RO, वनडे वर्ल्ड कप के बाद नवंबर में वो कॉल करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। पूरी टीम के साथ काम करना वास्तव में सौभाग्य और खुशी की बात है। लेकिन RO अपना वक्त देने के लिए भी शुक्रिया। हमने काफी बात की और टीम पर चर्चा की। कभी हम सहमत हुए तो कभी असहमत। लेकिन तुम्हारा बहुत शुक्रिया।"

टी-20 वर्ल्ड कप कैंपेन पर कहा- आपने जो इज्जत दी उसका शुक्रिया
राहुल द्रविड़ ने कहा, "मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतने से ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती है। जो इज्जत और सहयोग हर आदमी ने दिया। मेरे स्टाफ के लिए, मेरे लिए और मेरे सपोर्ट स्टाफ के लिए जो नेकी दिखाई, उसका शुक्रिया।"

कोच द्रविड़ ने कहा, "आप सभी इन लम्हों को याद करेंगे। हम हमेशा कहते हैं, ये रनों के बारे में नहीं है, ये विकेट्स के बारे में नहीं है। आप कभी अपने करियर को याद नहीं करते हैं। आप ऐसे लम्हों को याद करते हैं तो चलिए वास्तव में इनका लुत्फ उठाते हैं।"

कोहली के लिए राहुल ने किया इशारा- टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप
वर्ल्ड कप जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने कप्तान रोहित और ओपनर विराट के साथ सेलीब्रेट किया था। इसके बाद द्रविड़ ने विराट कोहली के लिए एक छोटा सा मैसेज दिया था। सभी व्हाइट गेंदों पर टिक लगा दी गई है। एक रेड गेंद बाकी है, इस पर भी टिक करते हैं।

यानी वनडे वर्ल्ड कप 2011 में जीता, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जीता। इन सभी में विराट कोहली शामिल थे। अब टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप की बारी है। भारत 2 बार इसके फाइनल में पहुंच चुका है, लेकिन जीता नहीं।

श्रीलंका दौरे से पहले घोषित होगा टीम इंडिया का कोच
द्रविड़ की जगह कौन लेगा, इसकी घोषणा श्रीलंका दौरे से पहले की जाएगी। यानी नाम का ऐलान जुलाई लास्ट में होगा। BCCI के सचिव जय शाह ने ये बात कही है। गौतम गंभीर कोच के लिए सबसे आगे हैं। अभी वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे पर टीम-इंडिया की कोचिंग कर रहे हैं। यह दौरा 6 जुलाई से शुरू होगा।

द्रविड़ ने वर्ल्ड कप से पहले कहा था- कोच के लिए री-अप्लाई नहीं करूंगा
टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले राहुल द्रविड़ ने न्यूयॉर्क पहुंचने पर कहा था कि वो कोच पद के लिए री-अप्लाई नहीं करेंगे। द्रविड़ ने टीम इंडिया के इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल का हवाला दिया था। उन्होंने कहा था, "अपनी जिंदगी के ऐसे मोड़ पर हूं, जहां मुझे नहीं लगता कि री-अप्लाई कर पाऊंगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.