श्रीलंका दौरे से आराम लेने की तैयारी में रोहित शर्मा और विराट कोहली, कप्तानी की रेस में ये दो नाम आगे

Updated on 09-07-2024 01:55 PM
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चैंपियन बल्लेबाज विराट कोहली को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। रोहित के आराम करने पर केएल राहुल या हार्दिक पंड्या इस प्रारूप में कप्तानी कर सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद विराट और रोहित इस फॉर्मेट में मैदान पर नहीं उतरे हैं। जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया टी20 और वनडे खेलने श्रीलंका जाएगी।

बुमराह को भी मिल सकता है ब्रेक

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी वनडे सीरीज से ब्रेक दिया जा सकता है। समझा जाता है कि रोहित और विराट ने बीसीसीआई से लंबा ब्रेक मांगा है चूंकि दोनों लंबे समय से लगातार खेल रहे हैं। 37 साल के रोहित ने छह महीने से ब्रेक नहीं लिया है। उन्होंने दिसंबर जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लगातार खेला है। उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, आईपीएल और टी20 विश्व कप शामिल है। विराट भी आईपीएल से लगातार खेल रह ेहैं।

भारत के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे तैयारी के लिये काफी है।’ टीम इंडिया इस महीने के अंत में श्रीलंका का दौरा करेगी। वहां दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और फिर तीन ही वनडे मैच खेले जाएंगे। 27, 28 और 30 जून को टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से होगी। 4 अगस्त को दूसरा और 7 को तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा।

सितंबर से जनवरी तक तीन टेस्ट सीरीज

भारत को सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच है। इन दोनों सीरीज का आयोजन भारत में ही किया जाएगा। फिर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। यह समझा जाता है कि चयनकर्ता और वरिष्ठ खिलाड़ी अपने कार्यभार को विवेकपूर्ण तरीके से प्रबंधित करना चाहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.