दूसरों को डांटने वाले रोहित शर्मा ने खुद ओवर थ्रो से दिए रन, फिर सिर पकड़कर मांगने लगे माफी

Updated on 18-10-2024 12:39 PM
बेंगलुरु: भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा अक्सर फील्डिंग के दौरान गलती करने वाले अपने खिलाड़ियों पर गुस्सा करते या उन्हें डांटते हुए नजर आते हैं। लेकिन एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हिटमैन से खुद ही बड़ी गलती हो गई। उन्होंने इतना बड़ा ब्लंडर कर दिया कि उसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

रोहित शर्मा ने ओवर थ्रो से दिए रन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन पहले सेशन में रोहित शर्मा से बहुत बड़ा ब्लंडर हो गया। मोहम्मद सिराज के ओवर में टिम साउदी स्ट्राइक पर थे। साउदी ने 30 यार्ड सर्कल में शॉट खेला। गेंद कप्तान रोहित शर्मा के पास गई। रोहित ने गेंद को कलेक्ट किया और उन्होंने विकेटकीपिंग एंड पर थ्रो किया।

हालांकि रोहित शर्मा का थ्रो वो इतना ज्यादा खराब था कि कोई भी उस गेंद को नहीं पकड़ पाया और बॉल सीधा बाउंड्री के पास गई। ऐसे में जहां 1 भी रन नहीं आना चाहिए था वहां पूरे 4 रन आए। अपने इस खराब थ्रो के बाद रोहित शर्मा ने अपना सिर पकड़ लिया। इसके साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी। उनके इस पूरे मोमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रचिन रविंद्र ने ठोका शतक

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने गजब का शतक ठोका। यह रचिन के टेस्ट करियर का दूसरा शतक था। रचिन अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और 107 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। उनके बल्ले से अब तक इस पारी में 11 चौके और 2 छक्के देखने को मिले हैं।

46 रन पर ऑल आउट हो गया था भारत

भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन टीम इंडिया महज 46 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई थी। यह भारत का भारत में सबसे छोटा स्कोर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.