रोहित शर्मा 24 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे:दूसरे टेस्ट से टीम की कप्तानी करेंगे

Updated on 22-11-2024 01:48 PM

टेस्ट और वनडे में भारत के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा 24 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे। वह पर्थ में टीम से जुड़ेंगे, लेकिन टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह दूसरे टेस्ट मैच से टीम की कप्तानी संभालेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित ने इस बारे में BCCI को इन्फॉर्म कर दिया है। रोहित की गैरमौजूदगी में पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम के कप्तान होंगे। वहीं केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं। रोहित के अलावा बाकी भारतीय टीम 10-11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई थी। रोहित ने BCCI और सिलेक्शन कमेटी को पहले ही बता दिया था कि वे पर्थ टेस्ट को मिस कर सकते हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट कल से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगा, जो डे-नाइट मैच है।

दूसरी बार पिता बने रोहित

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को देर रात बेटे को जन्म दिया। रोहित ने अपने बच्चे के जन्म के लिए टीम इंडिया से ब्रेक लिया था।

2015 में की थी शादी 

रोहित ने 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह से शादी की थी। 30 दिसंबर 2018 को रितिका ने बेटी समायरा को जन्म दिया। समायरा अब 5 साल की हो चुकी है।

केएल राहुल भी बनने वाले हैं पिता

टीम इंडिया के बैटर केएल राहुल भी जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी से पिछले साल जनवरी में शादी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल जनवरी 2025 में पिता बन सकते हैं। इसी साल जनवरी में विराट कोहली भी दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय को जन्म दिया।

ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया 

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में 32 साल बाद 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई है। सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा, टीम फिर 6 दिसंबर से एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट जीतने ही होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.