1600 करोड़ रुपये की राहत पंजाब के साथ अन्याय, व्यापक पैकेज जारी हो: राहुल गांधी

Updated on 22-09-2025 03:45 PM
नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए घोषित 1600 करोड़ रुपये का प्रारंभिक राहत पैकेज राज्य के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने यह मांग फिर दोहराई कि पंजाब के लिए तत्काल व्यापक राहत पैकेज जारी किया जाए।

पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पंजाब के लिए व्यापक राहत पैकेज जारी करने का आग्रह किया था। राहुल गांधी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि को बाढ़ की वजह से लगभग 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपये का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी ने किया आग्रह

उन्होंने कहा कि लाखों घर उजड़ गए। चार लाख एकड़ से ज़्यादा की फसल बर्बाद हो गई। साथ ही बड़ी संख्या में जानवर बह गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज्बा दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे। उन्हें बस सहारे और मजबूती की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.