परिवहन अधिकारी का कहना
इस बारे में अतिरिक्त परिवहन अधिकारी देवेश बाथम ने बताया कि कर्मचारियों की कमी और रात में लाइट जैसी सुविधाओं के अभाव के कारण चेकपोस्ट नहीं चल पा रहे हैं। व्यवस्था को जल्द ही ठीक करने की कोशिश की जा रही है।
बीजेपी विधायक दिनेश मुनमुन की सीएम से अपील
भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि वाहन चेकिंग बंद होने से अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। चेकपोस्ट तो बनाए गए हैं पर रात में आरटीओ विभाग द्वारा चेकिंग नहीं की जाती। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री महोदय इस विषय पर कुछ विशेष संज्ञान ले जिससे वाहन चेकिंग सुचारू रूप से हो सके और अपराधों में कमी आए।