तुर्की में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता नाकाम, दो घंटे में ही बिगड़ गई बात, जानें जेलेंस्की के देश ने क्या आरोप लगाया

Updated on 17-05-2025 12:10 PM
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हेओरही टाइखई के अनुसार रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव के नेतृत्व में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की के नेतृत्व में रूस का एक दल के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक की एक तस्वीर भी जारी की।

दो घंटे से कम समय में खत्म हुई बैठक


रूस और यूक्रेन के अधिकारी यू-आकार की एक मेज के चारों ओर आमने-सामने बैठे। हालांकि, यह बैठक दो घंटे से भी कम समय के अंदर समाप्त हो गई। बैठक के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर अनुचित प्रस्ताव रखने का आरोप लगाया। हालांकि, अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने पहले ही अंदेशा जताया था कि तुर्की की मध्यस्थता वाली वार्ता के माध्यम से तीन साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को रोकने में तत्काल कोई प्रगति नहीं होगी।

रूस पर ‘अस्वीकार्य मांगें' रखने का आरोप


यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को रूस पर यहां जारी शांति वार्ता के दौरान ‘‘अस्वीकार्य मांगें’’ रखने का आरोप लगाया, जिन पर पहले चर्चा नहीं की गई थी। अधिकारी ने कहा कि इन मांगों में यूक्रेन की सेनाओं को उसके नियंत्रण वाले बड़े क्षेत्र से वापस जाने के लिए कहना भी शामिल था, ताकि पूर्ण संघर्षविराम लागू किया जा सके।

बेनतीजा रही पहली बैठक


नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा था मानो रूसी प्रतिनिधिमंडल ‘‘जानबूझकर अस्वीकार्य मांगें सामने रखना चाहता है ताकि आज की बैठक बेनतीजा रहे।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेनी पक्ष ने दोहराया कि उसका नजरिया वास्तविक प्रगति हासिल करने पर केंद्रित है, जिसमें तत्काल संघर्षविराम और ठोस कूटनीति का मार्ग तलाशना शामिल है, ‘‘जैसा कि अमेरिका, यूरोपीय साझेदारों और अन्य देशों ने प्रस्तावित किया है।’’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.