रूसी राष्ट्रपति पुतिन खुद कार चलाकर टीचर से मिलने पहुंचे, साथ क‍िया ड‍िनर, रो पड़ीं वेरा, वीडियो

Updated on 12-05-2026 01:34 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्कूल के समय की अपनी टीचर से मुलाकात की है। खास बात ये रही कि पुतिन खुद कार ड्राइव करके पूर्व स्कूल शिक्षिका वेरा गुरेविच से मिलने पहुंचे और उनके साथ खाना खाया। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने बताया है कि पुतिन ने गुरेविच को मॉस्को में विजय परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। ऐसे में वह मॉस्को आईं तो पुतिन ने ना सिर्फ उनके मुलाकात की। बल्कि उनके लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। स्टूडेंट-टीचर की मुलाकात के वीडियो ने दुनिया का ध्यान खींचा है।

व्लादिमीर पुतिन सोमवार, 11 मई को खुद मॉस्को के उस होटल में गए, जहां वेरा गुरेविच ठहरी हुई थीं। वह उनको खुद अपनी कार में लेकर क्रेमलिन आए, जहां उन्होंने एक साथ डिनर किया। वेरा गुरेविच लेनिनग्राद स्कूल नंबर 193 में व्लादिमीर पुतिन की कक्षा शिक्षिका थीं। वह अब काफी बुजुर्ग हो गई हैं। उनके स्टूडेंट रहे पुतिन ही 73 साल की उम्र को छू चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा

रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन और वेरा गुरेविच की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्लादिमीर पुतिन जब फूलों का गुलदस्ता लेकर अपनी पुरानी टीचर को प्रेसिडेंशियल रेजिडेंस में डिनर के लिए लेने गए तो वह कमजोरी के बावजूद उठ खड़ी हुईं और पुतिन को गले से लगा लिया।

वेरा अपने पुराने स्टूडेंट को राष्ट्रपति के तौर पर अपने सामने देखकर देखकर इमोशनल हो गईं। पुतिन को गले से लगाकर वह अपनी आंखों से आंसू आने से नहीं रोक सकीं। वेरा के परिवार के दूसरे सदस्यों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पुतिन खुद सहारा देकर वेरा को ले गए और अपनी गाड़ी में बैठाया।

वेरा ने पुतिन को सिखाई थी जर्मन

रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन ने अपनी टीचर के साथ अकेले में बातचीत करते हुए कुछ समय बिताया और फिर उन्हें रात के खाने के लिए ले गए। वेरा ने बचपन में लेनिनग्राद (जो अब सेंट पीटर्सबर्ग है) में व्लादिमीर पुतिन को जर्मन सिखाई थी। रूसी राष्ट्रपति जर्मन भाषा बहुत अच्छी तरह बोल लेते हैं।

रूस ने शनिवार, 9 मई को अपना सालाना विक्ट्री डे (विजय दिवस) मनाया है। इस दौरान मॉस्को के मशहूर रेड स्क्वायर पर भव्य सैन्य परेड हुई, जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हुए। विक्ट्री डे नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की याद दिलाता है। इस कार्यक्रम में पुतिन के पूर्व शिक्षकों और उनसे जुड़े कई लोगों को बुलाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का…
 06 June 2026
काराकास/नई दिल्ली: भारत के लिए वेनेजुएला तेल का नया निर्यातक देश बन सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चा कच्चे तेल को लेकर…
 06 June 2026
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने भारत के 114 राफेल लड़ाकू विमान डील पर तंज कसा है। इसने लिखा है कि पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष…
 06 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान…
 05 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और…
 05 June 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह…
 05 June 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय सीमा से आने वाले सामान पर सीमा शुल्क (भंसार) में छूट को पांच गुना बढ़ा दिया है। अब बॉर्डर पार से खरीद…
 05 June 2026
इस्‍लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और पाकिस्‍तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्‍तान को…
 03 June 2026
वॉशिंगटन: दुनिया भर के मौसम और भारत में आने वाले मॉनसून के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विश्व मौसम संगठन (WMO) ने मंगलवार को अपनी चेतावनी में बताया…
Advt.