सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान अचानक पहुंची भोपाल, अब नवाब की संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर दर्ज होंगी

Updated on 05-11-2025 01:01 PM

 भोपाल। नवाब भोपाल की संपत्तियों और शाही औकाफ की मुतवल्ली सबा सुल्तान मंगलवार को अचानक शहर पहुंची। उन्होंने राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात कर नवाब की संपत्तियों के प्रबंधन और उससे हुई आय से सामाजिक कार्यों में खर्च को लेकर चर्चा की। इस दौरान तय हुआ कि शाही औकाफ से जुड़ी संपत्तियां राज्य सरकार के उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराई जाएंगी। इसके साथ ही मक्का-मदीना की तीर्थयात्रा पर जाने वाले भोपालियों के रुबात की राह भी खुल सकेगी। सबा सुल्तान प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की बड़ी बहन हैं।

बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल ने बताया कि सबा सुल्तान नए वक्फ बिल के संबंध में विस्तार से चर्चा करने पहुंची थीं। बोर्ड ने उन्हें ‘उम्मीद पोर्टल’ पर वक्फ संपत्तियों को दर्ज कराने का सुझाव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। बताया गया कि इस बार शाही वक्फ बोर्ड की आय बढ़कर एक करोड़ रुपये से अधिक हो गई है, जो पहले 80 लाख रुपये हुआ करती थी।

इस दौरान मदीना की रुबात से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बोर्ड ने बताया कि इस दिशा में सरकार के साथ मिलकर काम किया जा रहा है और जल्द ही समाधान निकलेगा। बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि जल्द ही यह खुलासा किया जाएगा कि किन लोगों की वजह से मदीना की रूबात भोपाल वासियों के लिए बंद हुई थी, और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शाही औकाफ की आय दोगुनी हुई

पत्रकारों से बातचीत में सबा सुल्तान ने कहा कि हमें मालूम है कि मदीना की रुबात को लेकर भोपाल वासियों में नाराजगी है, लेकिन वे इस पर काम कर रही हैं। उनका वीजा दो बार लगा, पर निजी कारणों से मैं नहीं जा सकी। जल्द ही मैं वहां जाऊंगी, सब ठीक होगा। उन्होंने बताया कि शाही औकाफ की पुरानी समिति में बदलाव कर नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे अब कामकाज बेहतर हो रहा है। इस बार शाही औकाफ की आय दोगुनी हुई है, यह राशि संपत्तियों के संरक्षण, लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च की जाएगी।

क्या है रुबात का विवाद

मक्का और मदीना जाने वाले यात्रियों के ठहरने और भोजन की निश्शुल्क सुविधा के लिए पुरानी मुस्लिम रियासतों ने संपत्तियां खरीदी थीं, जिन्हें रुबात कहा जाता है। भोपाल नवाब और शाही औकाफ ने वहां ऐसी ही संपत्ति बनाई थी। मदीने में 210 हाजियों के ठहरने की व्यवस्था है, जिनका चयन कुरा (लाटरी) द्वारा किया जाता है। औकाफ के उत्तराधिकार विवाद की वजह से पिछले चार वर्षों से यह निश्शुल्क सुविधा बंद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.