स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की हत्या:हमलावरों ने गोली मारी, हत्या के वक्त टिकटॉक पर लाइव था

Updated on 31-01-2025 01:53 PM

स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले प्रदर्शनकारी सलवान मोमिका की बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। BBC के मुताबिक 38 साल के सलवान को स्टॉकहोम के सोडरटेलजे में एक अपार्टमेंट में गोली मार दी गई। हत्या के समय सलवान बालकनी में खड़ा था और टिकटॉक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था।

सलवान ने 28 जून 2023 को ईद के दिन स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान जलाया था। इस वजह से दुनियाभर में स्वीडन के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। सलवान ने बाद में भी कई बार कुरान जलाया। उस पर कुरान के पन्नों पर सुअर का मांस लपेटने, कुरान को पैरों से कुचलने जैसे आरोप भी थे।

सलवान के हत्यारों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और हत्यारों की जांच में जुट गई है।

आज कोर्ट में पेशी होनी थी 

सलवान मोमिका और उसके दोस्त सलवान नजीम पर स्वीडन में इस्लाम के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ 16 जनवरी को स्वीडन की अदालत में मुकदमा शुरू हुआ था।

31 जनवरी को इसे लेकर फैसला सुनाया जाना था। आज स्टॉकहोम की जिला कोर्ट में दोनों को पेश होना था। कोर्ट में जज गोरान लुंडाहल ने उसकी मौत की पुष्टि की।

कोर्ट ने सलवान की हत्या के बाद अब फैसला 3 फरवरी तक के लिए टाल दिया है। अदालत ने कहा कि सलवान मोमिका की मौत हो गई है, इसलिए फैसला सुनाने के लिए अब ज्यादा समय की जरूरत है।

इराकी मिलिशिया में रह चुका था सलवान 

सलवान इराक में असीरियन-अरामी(ईसाई) समुदाय से था। यह ग्रुप इराक में राजनीतिक तौर पर काफी सक्रिय है और अपनी मांग मनवाने के लिए अक्सर हिंसा का सहारा लेता है। फ्रांस24 के मुताबिक सलवान मोमिका ने 2017 में इराकी शहर मोसुल के बाहरी इलाके में अपना सशस्त्र समूह बनाया था।

हालांकि एक अन्य ईसाई मिलिशिया संगठन बेबीलोन के प्रमुख रेयान अल-कलदानी के साथ सत्ता संघर्ष के बाद उसे 2018 में इराक छोड़ना पड़ा था। स्वीडन ने 2021 में सलवान को शरणार्थी का दर्जा दिया था।

कुरान क्यों जलाता था सलवान?

सलवान मोमिका ने अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर स्वीडिश सरकार से कुरान जलाने की इजाजत देने की मांग की थी। इसके बाद स्वीडन पुलिस ने एक दिन के लिए उन्हें इस्लाम के खिलाफ प्रदर्शन करने की मंजूरी दी थी। इसके बाद सलवान ने कम के कम 3 बार कुरान जलाया। इसके बाद सलवान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

2023 में कुरान जलाने की मंजूरी मिलने के बाद मोमिका ने कहा था कि वह हम मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है लेकिन वह उनके विचारों और मान्यताओं के खिलाफ हैं। सलवान का मानना था कि मुस्लिम धर्म का दुनिया पर बहुत नकारात्मक असर पड़ा है और इसे दुनियाभर में बैन किया जाना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.