श्री रामचरित मानस पर शोध में सहयोग करेगा सांची विश्वविद्यालय, तुलसी मानस प्रतिष्ठान के साथ हुआ करार

Updated on 09-08-2024 12:34 PM
भोपाल। अब सांची विश्वविद्यालय श्री रामचरित मानस में तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा किए जा रहे शोध में सहयोग करेगा। इसके लिए गुरुवार को श्यामला हिल्स मानस भवन में हुई बैठक में सांची विवि और मानस प्रतिष्ठान के बीच एक करार हुआ है। इसमें सहमति बनी है कि सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय अब श्रीरामचरित मानस पर हो रहे सभी शोध में सहयोग करेगा। मप्र सरकार की ओर से सहायता प्राप्त तुलसी मानस प्रतिष्ठान के साथ सांची विश्वविद्यालय ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष व भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा और सांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्यनाथ लाभ की अध्यक्षता में कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी और तुलसी मानस प्रतिष्ठान के सचिव कैलाश जोशी ने इस अनुबंध को हस्ताक्षरित किया।
बता दें कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व उपाध्यक्ष संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी हैं।
तुलसी मानस प्रतिष्ठान श्री रामचरित मानस को केंद्रित करते हुए प्रवचन, शोध कार्य सहित अन्य गतिविधियां संचालित करता है। आध्यात्मिक शिक्षा, मूल्य शिक्षा, संस्कृति तथा धार्मिक पौराणिक साहित्य पर अनुसंधान होता है।
इस करार के तहत दोनों संस्थान शिक्षकों-शोधार्थियों के प्रयास का आदान-प्रदान, साझा शोध गतिविधियां चलाएंगे। इसके तहत शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण, पाठ्यक्रमों में मूल्यपरक विषयों का समावेश, कौशल विकास के लिए साझा कार्यक्रम, छात्रों-शोधार्थियों के लिए भौतिकी प्रशिक्षण, शैक्षणिक व प्रकाशनों का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही दोनों संस्थानों के बीच राष्ट्रीय, प्रादेशिक व स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने पर भी सहमति बनी है। सेमिनार, वार्ताएं, कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इसके अलावा दोनों संस्थान योग डिप्लोमा, डिग्री, प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी संचालित करने पर सहमत हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.