भोपाल में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, कचरा नहीं उठाया:कोलार इलाके में सफाई नहीं, बोले- पूरे महीने काम किया, आधी सैलरी क्यों?

Updated on 08-11-2025 11:47 AM

आधे महीने की ही सैलरी मिलने से नाराज भोपाल के सफाईकर्मियों ने शनिवार सुबह कचरा नहीं उठाया। सुबह से ही निगम दफ्तरों में गाड़ियां खड़ी कर दी। कोलार इलाके में सबसे ज्यादा असर है। अन्य इलाकों में भी कर्मचारियों की नाराजगी का असर है। उनके समर्थन में कांग्रेस भी मैदान में उतर गई है। कांग्रेस नेता रविंद्र साहू भी कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल पर बैठूंगा।

इधर, निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने भी मांग को जायज ठहराया। बता दें भोपाल नगर निगम में 15 हजार से अधिक सफाईकर्मी हैं। निगम में 16 अक्टूबर से आधार बैस अटेंडेंस शुरू कर दी गई है। इससे पहले वे सार्थक एप से अटेंडेंस लगाते थे। नए सिस्टम की वजह से सफाईकर्मियों को 16 से 31 अक्टूबर तक की ही सैलरी मिली। शुक्रवार रात में तनख्वाह उनके अकाउंट में आ गई। आधे महीने की सैलरी मिलने से सफाईकर्मियों में नाराजगी बढ़ गई।

इधर, कांग्रेस नेता रविंद्र साहू ने कहा कि भोपाल को स्वच्छ बनाने के लिए सफाईकर्मियों का सबसे बड़ा योगदान है। इसलिए उन्हें पूरी सैलरी दी जानी चाहिए। उनके समर्थन में भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटूंगा। साथ ही महापौर और कमिश्नर से मांग की है कि सफाईकर्मियों की मांग का तत्काल निराकरण करें।

सुबह से कोलार ऑफिस के बाहर जुटे आधी सैलरी मिलने से नाराज सफाईकर्मी कोलार में गेहूंखेड़ा स्थित निगम ऑफिस के बाहर इकट्‌ठा हुए और नारेबाजी करने लगे। भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष सोनू डागर ने बताया, सफाईकर्मी सैलरी पर ही आश्रित है। इसी से उनके बच्चों के स्कूल की फीस, लोन की किश्त समेत खर्चे पूरे होते हैं। आधी सैलरी में वे कुछ नहीं कर सकते। निगम को पूरे महीने की ही सैलरी देना थी या फिर अटेंडेंस का नया सिस्टम 1 नवंबर से शुरू करना था। ऐसे में पूरे महीने की ही सैलरी मिल जाती।

अटेंडेंस के समय में भी बदलाव नहीं जिलाध्यक्ष डागर ने बताया कि नए सिस्टम के तहत अटेंडेंस के समय में भी बदलाव की मांग की गई है। कमिश्नर संस्कृति जैन से मिलकर कहा गया था कि महिलाओं का सुबह 8 बजे और पुरुष कर्मचारियों का सुबह 7 बजे समय कर दिया जाए। ताकि, वे सुबह के काम भी निपटा लें और सफाई भी कर दें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कर्मचारी नेता बोले-आधा वेतन पूरा काम, नहीं चलेगा यह अपमान तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सफाईकर्मियों की मांग को जायज बताया है। संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि भोपाल को स्वच्छता में दो नंबर पर पहुंचाने वाले और रात-दिन सफाई करके इस शहर को चमकाने वाले नगर निगम कर्मचारी की मांग सही है। जिन पर कभी फूल बरसाए गए थे, कभी पर पैर धुलाई हुई उन्हें ही आधे महीने का वेतन देकर उनका अपमान किया जा रहा है। इसकी घोर निंदा की जाती है।

तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तत्काल संज्ञान लेकर स्वच्छता के लिए काम कर रहे सफाई मित्रों को सम्मानजनक वेतन देने की मांग की है।

कोलार में सफाई नहीं, अन्य इलाकों में भी असर संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कोलार के सभी इलाकों में आज सफाई नहीं हुई है। सफाईकर्मी ऑफिस के बाहर ही प्रदर्शन कर रहे हैं। बाकी इलाकों में भी असर पड़ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.