बंगाल की जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई तो तिलमिलाए संजय राउत, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुनाई
Updated on
08-05-2026 11:41 AM
मुंबई : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है। ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार किया तो राज्यपाल ने अपने अधिकरों को प्रयोग करते हुए टीएमसी की सरकार को भंग कर दिया। अब बंगाल में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल की जीत पर बधाई दी है। ड्रोनाल्ड ट्रंप के पीएम को बधाई देने से संजय राउत तिलमिला गए। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को जमकर सुनाई।
शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता संजय राउत ने एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर एक लंबा पत्र लिखा और उन्हें टैग किया। संजय राउत ने लिखा प्रिय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, नमस्ते। भारत से संसद सदस्य के तौर पर, मैं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपकी बधाई की खबरों के जवाब में यह पत्र लिख रहा हूं।
'चुनाव आयोग ने निष्पक्ष काम नहीं किया'
ये राज्य स्तरीय चुनाव हैं- जो भारत के संघीय लोकतंत्र का एक आंतरिक मामला है। इस पर किसी भी बाहरी समर्थन की बात करना जल्दबाजी और अनुचित लगता है। इससे भी ज़्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। कई शिकायतों में डर, धमकाने और व्यवस्थागत दबाव के माहौल का आरोप लगाया गया है। आम धारणा यह है कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष होकर काम नहीं किया और उसका कामकाज BJP के पक्ष में झुका हुआ लगा, जिससे संस्थागत निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।
'चिंताएं व्यापक बेचैनी को दर्शाती हैं'
संजय राउत ने कहा कि उतनी ही परेशान करने वाली बात केंद्रीय बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती को लेकर लगाए गए आरोप हैं, जिनके बारे में कई लोगों का मानना है कि इससे विश्वास पैदा होने के बजाय जबरदस्ती का माहौल बना। ममता बनर्जी सहित वरिष्ठ नेताओं ने इस प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सार्वजनिक रूप से चिंताएं जताई हैं। ये चिंताएं एक व्यापक बेचैनी को दर्शाती हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
'संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं'
लोकतंत्र का मतलब सिर्फ चुनाव करवाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय हों। जब गंभीर आरोप सामने आते हैं, तो उनकी गहन जांच होनी चाहिए, न कि उनका जश्न मनाया जाना चाहिए। क्या आपके बयान से पहले इन चिंताओं पर विचार किया गया था? उन्होंने आगे कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर आपके जोर को देखते हुए, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप इस मामले पर अधिक जानकारीपूर्ण और संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी पीएम मोदी को बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी जीत पर उन्हें बधाई दी है। वॉइट हाउस के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल की है। वॉइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने यह भी बताया कि पिछले महीने ही फोन पर हुई बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की थी और कहा था कि भारत भाग्यशाली है कि उन्हें प्रधानमंत्री के नेता के रूप में पाया जा रहा है।
नई दिल्ली, CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून से बढ़ाकर 7 जून कर दी है। बोर्ड के…
चेन्नई, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है। अन्नामलाई के अनुसार, आंदोलन शुरू…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, 3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु को पार कर मानसून गोवा पहुंच गया है। मुंबई में भी इसके…
नई दिल्ली, NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के…
चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कई सांसद नजर नहीं आए। हाल ही…
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राजनीतिक गलियारों में शुभकामनाओं का सिलसिला देखने को मिला। सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं…
बेंगलुरु, कर्नाटक में 3 दिन पुरानी डीके शिवकुमार सरकार से मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वे पंसदीदा मंत्रालय न मिलने से नाराज थे। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने एक…
चेन्नई, तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज में अन्नामलाई ने कहा कि आज हम…
पटना: बिहार के बुनियादी ढांचे और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की…