संजू सैमसन के बल्ले से हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित के बराबर पहुंचे, बाबर आजम को छोड़ दिया पीछे

Updated on 09-11-2024 03:20 PM

नई दिल्ली. संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा. सैमसन की शानदार पारी के दम पर भारत को दमदार जीत मिली. संजू टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बैक टू बैक शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने 47 गेंदों पर शतक ठोक दिया. यह संजू के टी20 करियर की दूसरी सेंचुरी रही जो 50 गेंद के भीतर आई. इससे पहले भारत की ओर से टी20 में दो शतक सूर्या ने पचास गेंद के भीतर जड़ी है. इससे पहले संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी20 मैच में हैदराबाद में शतक जड़ा था. यह टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय विकेटकीपर का सबसे ज्यादा शतक है. संजू ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले मैच में रिकॉर्ड की बरसात कर दी.


दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बटोरे. उन्होंने उनके खिलाफ 27 गेंदों पर 58 रन बनाए. संजू ने लेग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा रन बटोरे. ओपनिंग में उतरे संजू शुरुआत से बेहतरीन लय में दिखे. उन्होंने 50 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली. भारत को जीत दिलाने में उनका अहम योगदान रहा. इसके साथ संजू टी20 में अपनी जगह पक्की करते हुए नजर आ रहे हैं.


संजू यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के चौथे खिलाड़ी


संजू सैमसन टी20 में लगातार दूसरा शतक ठोकने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं. इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो शतक जड़ने का कारनामा फ्रांस के गुस्ताव मैकियोन, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसो कर चुके हैं. गुस्ताव और रोसो ने यह उपलब्धि 2022 में हासिल की थी जबकि साल्ट ने 2023 में बैक टू बैक सेंचुरी जड़ी थी. टी20 पारी में बतौर भारतीय बल्लेबाज संजू सर्वाधिक सिक्स जड़ने के मामले में रोहित शर्मा के साथ ज्वॉइंट रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में अकेले 10 छक्के जड़े थे.


संजू सैमसन ने लेग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सर्वाधिक 12 छक्के जड़े


संजू सैमसन 2024 में लेग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सर्वाधिक (12 सिक्स) छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के रिकॉर्ड को तोड़ा. बाबर आजम और फखर जमां ने इस साल लेग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ एक समान 7 छक्के जड़े थे. फुल मेंबर टीमों के खिलाफ टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के भी संजू के नाम हो गया है. संजू ने ग्लेन फिलिप्स और सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा. भारतीय बल्लेबाज ने इस साल 12 छक्के जड़े हैं वहीं न्यूजीलैंड के फिलिप्स ने 2022 में 10 और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 9 छक्के जड़े थे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.