सऊदी अरब में 'मास क्रैकडाउन', 1 हफ्ते में 14,000 पकड़े, खामेनेई पर पोस्ट के लिए कश्मीरी युवक अरेस्‍ट

Updated on 06-04-2026 05:24 PM
रियाद: सऊदी अरब सरकार ने ऐसे विदेशियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है, जो नियमों के विरुद्ध देश में रह रहे हैं। बीते एक हफ्ते में इस 'मास क्रैकडाउन' में सऊदी अरब के सुरक्षा बलों और पुलिस ने 14,000 से ज्यादा 'अवैध निवासियों' को हिरासत में लिया है। इसके साथ-साथ ऐसे लोगों पर भी सऊदी में निगरानी की जा रही है, जो ईरान युद्ध पर सोशल मीडिया या सार्वजनिक माध्यमों में कमेंट कर रहे हैं। कश्मीर के रहने वाले एक युवा की अमेरिका-ईरान युद्ध और अली खामेनेई से जुड़े पोस्ट पर गिरफ्तारी की गई है, वह पुलिस हिरासत में है।

सऊदी अरब में अधिकारी निवास, श्रम और सीमा नियमों को तोड़ने वालों पर सख्ती की जा रही है। इन नियमों के उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ ऐसे लोगों की मदद करने वाले के साथ भी कड़ाई से पेश आया जा रहा है। सऊदी के गृह मंत्रालय ने बताया है कि 26 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कई सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त निरीक्षण अभियानों के दौरान कुल 14,242 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी

सऊदी सरकार के गृह मंत्रालय के अनुसार, देशभर से 14,242 लोगों की गिरफ्तारी अलग-अलग तरह के उल्लंघन के चलते हुई है। इसमें 7,884 मामले निवास कानून के उल्लंघन से जुड़े थे। वहीं 3,948 लोगों को सीमा सुरक्षा कानून तोड़ने में गिरफ्तार किया गया। इसमें 2,410 मामले श्रम कानून से जुड़े हुए थे
सऊदी अधिकारियों ने बताया है कि इन गिरफ्तारियों के बाद 23,815 उल्लंघनकर्ताओं को यात्रा दस्तावेज हासिल करने के लिए उनके दूतावासों के पास भेजा गया। वहीं 6,808 लोगों को अपनी यात्रा बुकिंग पूरी करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा 6,285 लोगों को देश से बाहर भेजा गया है।

मददगारों पर भी की गई सख्ती

अधिकारियों ने बताया कि 1,449 लोगों को देश में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करते समय हिरासत में लिया गया। इनमें से 27 प्रतिशत यमनी नागरिक थे, 71 प्रतिशत इथियोपियाई नागरिक थे और बाकी 2 प्रतिशत अन्य देशों के नागरिक थे। इसके अलावा 29 लोगों को देश से अवैध रूप से बाहर निकलने की कोशिश करते गिरफ्तार किया गया।
सऊदी सुरक्षाबलों ने इस अभियान में उन लोगों को भी निशाना बनाया है, जो अवैध रूप से रहने वालों की मदद कर रहे थे। सुरक्षा बलों ने इसमें 25 गिरफ्तारियां की हैं। इन सभी पर उल्लंघन करने वालों को आने-जाने की सुविधा, रहने की जगह या रोजगार देने का आरोप है। ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना हो सकता है या इनको जेल भेजा जा सकता है।

कश्मीर के युवक को उठा ले गई पुलिस

सऊदी अरब में ईरान युद्ध से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए भी कार्रवाई हो रही है। ऐसे ही मामले में कश्मीरी नर्स अमजद अली को पकड़ा गया है। अमजद ने इजरायली-अमेरिकी हमले में ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट किया था। इसके लिए 25 मार्च से सऊदी अरब के दम्माम में उनको पकड़ लिया गया। अमजद के बारे में उनके परिवार को भी जानकारी नहीं दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का…
 06 June 2026
काराकास/नई दिल्ली: भारत के लिए वेनेजुएला तेल का नया निर्यातक देश बन सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चा कच्चे तेल को लेकर…
 06 June 2026
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने भारत के 114 राफेल लड़ाकू विमान डील पर तंज कसा है। इसने लिखा है कि पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष…
 06 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान…
 05 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और…
 05 June 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह…
 05 June 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय सीमा से आने वाले सामान पर सीमा शुल्क (भंसार) में छूट को पांच गुना बढ़ा दिया है। अब बॉर्डर पार से खरीद…
 05 June 2026
इस्‍लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और पाकिस्‍तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्‍तान को…
 03 June 2026
वॉशिंगटन: दुनिया भर के मौसम और भारत में आने वाले मॉनसून के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विश्व मौसम संगठन (WMO) ने मंगलवार को अपनी चेतावनी में बताया…
Advt.