स्काउट-गाइड्स के बच्चों ने शुरू किया प्याऊ घर

Updated on 21-04-2026 01:41 PM

बिलासपुर। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए रियल ग्रोथ पब्लिक उस्लापुर के स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए उस्लापुर ओवर ब्रिज के नीचे प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। इस व्यवस्था के माध्यम से राहगीरों, श्रमिकों और आमजन को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद राजेंद्र किरण टंडन द्वारा  गया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त  चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)  महेन्द्र बाबू टंडन, चेयरमैन डी.के.जायसवाल, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती दिलजीत कौर छाबड़ा, डायरेक्टर श्रीमती तनिष्का जायसवाल, उप प्राचार्या सुश्री ऊषा मिश्रा तथा शाला की गाइडर श्रीमती पुष्पा शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस दौरान जिले के स्काउट्स-गाइड्स, रोवर-रेंजर एवं स्काउटर-गाइडर ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्याऊ घर के माध्यम से प्रतिदिन राहगीरों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं नियमित रूप से यहां सेवा कार्य करते हुए लोगों को जल पिलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने इस जनसेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और विद्यालय के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी…
 07 June 2026
तिल्दा, रायपुर, खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगांव और अमलीतालाब क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
 07 June 2026
बलरामपुर , रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग…
 07 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी…
 07 June 2026
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों…
 07 June 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से 10 जून तक आयोजित 10 दिवसीय विशेष 'ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर' सफलता के नए…
 06 June 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर…
Advt.