सीक्रेट सर्विस चीफ बोलीं- ट्रम्प हमला मामले में चूक हुई:हमारे पास एजेंट्स की कमी, ये अटैक बीते कई दशकों की सबसे बड़ी नाकामी

Updated on 23-07-2024 05:27 PM

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल ने माना है कि वह और उनकी एजेंसी अपना काम ठीक से करने में असफल रहीं। 13 जुलाई को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले के बाद से सीक्रेट सर्विस पर अपनी जिम्मेदारी ठीक से न निभाने के आरोप लग रहे हैं।

इसी सिलसिले में सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर चीटल सोमवार को संसद में पेश हुईं। चीटल ने कांग्रेस के सामने कहा कि वह सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर के रूप में सुरक्षा में हुई चूक की पूरी जिम्मेदारी ले रही हैं। इस दौरान चीटल ने ये भी कहा कि उनके पास स्टाफ्स की भी कमी है।

चीटल ने कहा- जहां से गोली चली वहां हमारे एजेंट्स नहीं थे
चीटल ने कहा कि 13 जुलाई को ट्रम्प पर हुआ हमला हाल के दशकों में सीक्रेट सर्विस की सबसे बड़ी विफलता है। ट्रम्प के ऊपर हमलावर ने जिस वेयर हाउस की छत से गोली चलाई थी, उसे सीक्रेट सर्विस ने सिक्योरिटी जोन में शामिल नहीं किया था। ये वेयर हाउस ट्रम्प के मंच से सिर्फ 400 फीट की दूरी पर था।

चीटल से जब पूछा गया कि सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स वहां पर तैनात क्यों नहीं थे, इस पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। चीटल ने चल रही जांच का हवाला देते हुए इससे जुड़ी और अधिक जानकारी देने के इनकार कर दिया।

जॉर्जिया की प्रतिनिधि मार्जोरी टेलर ग्रीन और अन्य रिपब्लिकनों ने पूछा कि जिस जगह से गोलियां चलीं उस छत पर कोई सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं था? इस पर चीटल ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। चीटल ने कहा कि उनका मानना है कि हमले वाले दिन ट्रम्प की सुरक्षा के लिए जरूरी एजेंट्स तैनात किए गए थे।

चीटल बोलीं- हमारे पास स्टाफ्स की कमी
चीटल ने माना कि ट्रम्प की रैली में मंच पर आने से पहले ही बंदूकधारी की पहचान संदिग्ध के रूप में कर ली गई थी। इसके बाद चीटल से सवाल किया गया कि जब उन्हें संदिग्ध के होने का पता चला तो ट्रम्प को मंच पर आने की अनुमति क्यों दी गई? इस पर उन्होंने कहा कि सुरक्षार्मियों ने उसे खतरा नहीं माना क्योंकि उसे हथियार ले जाते हुए नहीं देखा गया था।

चीटल ने बताया कि हमलावर की पहचान उसके पास मौजूद राइफल पर लगे ट्रेसिंग सिस्टम के जरिए की गई। चीटल ने संसद में ये कहा कि सीक्रेट सर्विस में लगभग 8,000 एजेंट्स हैं, लेकिन अपने ठीक से काम करने के लिए उन्हें 9,500 एजेंट्स की जरुरत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.