सोने की तरह हो CPEC की सुरक्षा... पाकिस्तान की जमीन से चीनी नेता ने शहबाज सरकार को लगाई फटकार
Updated on
22-06-2024 12:16 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हाल ही में चीन की यात्रा से होकर लौटे थे। बीजिंग यात्रा के दौरान शहबाज ने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले से नाराज शी जिनपिंग को मनाने की खूब कोशिश की थी। शहबाज ने सीपीईसी प्रोजेक्ट में शामिल चीनी कर्मचारियों की सुरक्षा की कसम भी खाई थी, लेकिन ऐसा लगता है चीन की नाराजगी कम नहीं हुई है। अब इस्लामाबाद के दौरे पर आए चीनी मंत्री ने पाकिस्तान की शहबाज सरकार को उसी की जमीन पर फटकार लगाई है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री (IDCPC) लियु जियानचाओ ने कहा हमें सीपीईसी परियोजनाओं के लिए सुधार करने की आवश्यकता है। विश्वास सोने से भी अधिक महत्वपूर्ण है। लियु ने कहा कि सुरक्षा के बिना कारोबारी माहौल में सुधार नहीं हो सकता है। जो लंबे समय में विकास को कमजोर कर सकता है।
जियानचाओ ने ये टिप्पणी शुक्रवार को सीपीईसी पर राजनीतिक दलों के पाकिस्तान-चीन संयुक्त परामर्श तंत्र की बैठक की विदेश मंत्री इशाक डार के साथ सह-अध्यक्षता करते हुए की। इस दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। इस दौरान जियानचाओ ने कहा, बढ़ती अनिश्चितताओं की अशांत दुनिया में देश के भीतर स्थिरता विकास के आवश्यक है। चीनी नेता ने पाकिस्तानी राजनीतिक नेतृत्व को मतभेदों को दूर करने को कहा।
चरमपंथियों के निशाने पर चीनी नागरिक
हाल के वर्षों में चीन द्वारा वित्त पोषित प्रोजेक्ट के काम में चरमपंथी हमलों के चलते बाधा आई है। चरमपंथी अब प्रोजेक्ट से जुड़े चीनी नागरिकों को भी निशाना बनाने लगे हैं। इसी साल मार्च में खैबर पख्तूख्वा के दासू में एक आत्मघाती हमले में पांच चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। इसके बाद से चीन भड़का हुआ है। उसने पाकिस्तान को साफ कर दिया है कि उसे प्रोजेक्ट में आगे धन चाहिए तो चीनी नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखना होगा। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत महत्वपूर्ण है।
हमलों से हिल गया है चीन
चीनी नेता ने कहा कि सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा को लेकर और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। चीन सीपीईसी के उन्नत संस्करण का निर्माण करने के लिए तैयार है, लेकिन हमें सुरक्षा और कारोबारी माहौल में सुधार करने की जरूरत है। सुरक्षा का खतरा सीपीईसी को बाधित करने वाला सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा स्थिति ने चीनी निवेशकों के विश्वास को हिला दिया है। सुरक्षा के बिना कारोबारी माहौल बेहतर नहीं हो सकता है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…