शान ने AI से रफी-किशोर की आवाज में गाने बनाने वालों को लताड़ा, 'सैयारा' गाना सुन Gen Z को दे दी बड़ी सलाह

Updated on 04-09-2025 03:48 PM
दिन-ब-दिन AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। हर दिन इसके नफा-नुकसान के चर्चे होते हैं। जहां इससे खूब मनोरंजन भी हो रहा है, वहीं गलत इस्तेमाल भी हो रहा है। अब तो दिग्गज गायकों की आवाज को AI की मदद से क्लोन किया जा रहा है और गानों के नए वर्जन रिलीज किए जा रहे हैं। यह देखकर सिंगर शान भड़क गए हैं और उन्होंने इसे गलत बताया। शान ने ऐसे लोगों को बुरी तरह लताड़ा है, जो AI का इस्तेमाल करके पुराने सिंगर्स की आवाज में गाने बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने Gen Z को एक बड़ी सलाह भी दी है।

पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और गाने वायरल हुए हैं, जिन्हें एआई का इस्तेमाल करके बनाया गया। हाल ही 'सैयारा' के टाइटल ट्रैक को लोगों ने एआई का इस्तेमाल उसकी वॉइस क्लोनिंग की। और फिर सिंगर किशोर कुमार की आवाज में 'सैयारा' का नया गाना बनाकर रिलीज कर दिया। गाना खूब वायरल हुआ और काफी पसंद भी किया गया, पर 'एआई वॉइस क्लोनिंग' के इस बढ़ते ट्रेंड ने डर के साथ यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि आखिर इसकी सीमा क्या है? सिंगर शान ने भी इसे बढ़ते ट्रेंड पर नाराजगी जताई है और इसे 'क्रूर' बताया है।

शान बोले- AI से पुराने सिंगर्स की आवाज उनका अपमान है

सिंगर शान ने AI का इस्तेमाल करके जो गाने या वीडियो बनाए जा रहे हैं, वो गुजरे जमाने के कलाकारों-सिंगर्स का अपमान है। लोग उनके साथ ज्यादती कर रहे हैं। उन्होंने 'एएनआई' से बातचीत में कहा, 'मुझे यह एआई बहुत क्रूर लगता है, जब वो 'ये गाना अगर किशोर दा गाते, ये गाना अगर मोहम्मद रफी गाते' जैसे गाने बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने 40 के दशक, 60 और 80 के दशक में जो गाया, वह बहुत अलग था। इसलिए अगर वे आज गा रहे होते, तो यह फिर से बहुत अलग होता।'

शान ने AI से पुराने कलाकारों की आवाज को क्लोन करने को बताया गलत

सिंगर शान ने आगे कहा, 'यह गलत है कि आप उस गाने को ऐसा बना देते हैं कि जैसे वो ही उस गाने को गाते। यह जरूरी नहीं है। आप किसी ऐसे व्यक्ति का AI नहीं बना सकते जिसकी सिंगिंग इतनी डायनैमिक रही हो। इसलिए यह गलत है कि आप किसी भी चार गानों की टोन लेकर उससे ढेर सारे ट्रैक और कवर बना लें।'

'दर्शक नासमझ हैं जो AI की आवाज को असली समझ लेते हैं'

शान ने दर्शकों को 'नामसमझ' कहा क्योंकि वो AI की आवाज को असली सिंगर की आवाज समझ लेते हैं। उन्होंने संगीत प्रेमियों से आग्रह किया कि वो ऐसे एआई ट्रैक न सुनें, बल्कि किशोर कुमार के गानों का आनंद लें, जो उन्होंने अपने जमाने में गाए थे। शान बोले, 'दर्शक कितने नासमझ हैं, जो असली सिंगर्स की तुलना AI से बनी आवाज से कर रहे हैं। मैं सिर्फ ये कह रहा हूं कि उन्हें AI का इस्तेमाल करके ऐसे गाने नहीं बनाने चाहिए। लेकिन आज की नई जनरेशन ने किशोर कुमार की आवाज 'सैयारा' जैसे गानों में सुनी है, जो AI से बनाई गई है। ये ठीक नहीं है। उन्हें किशोर कुमार के असली गाने सुनने चाहिए, जो उन्होंने अपने दौर में गाए थे, जो उनकी असली आवाज से निकले थे और उनकी भावनाओं से जुड़े थे। आपको ये AI नहीं सुनना चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.