सुहाना को भीड़ से बचाते दिखे शाहरुख, अभ‍िषेक ने ऐश्वर्या और सासू मां का रखा ख्‍याल

Updated on 19-12-2025 12:54 PM
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का गुरुवार, 18 दिसंबर को एनुअल डे फंक्शन था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे अपने बच्चों को सपोर्ट करने पहुंचे। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान , करीना कपूर और करण जौहर तक नजर आए। सभी स्टार्स अपने-अपने बच्चों को चियर करते दिखे। सोशल मीडिया पर अंबानी के स्कूल फंक्शन के कई वीडियोज सामने आए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में करीना समोसा खाती दिखीं, तो किसी में करिश्मा की बेटी समायरा छा गईं। वहीं शाहरुख खान बेटी सुहाना को भीड़ से बचाते दिखे। ऐश्वर्या ने भी सुर्खियां बटोरीं, जो लंबे समय बाद पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं।अमिताभ बच्चन पोती आराध्या को सपोर्ट करने पहुंचे। हर साल की तरह इस बार भी आराध्या अपने स्कूल के एनुअल फंक्शन में परफॉर्म कर रही थीं। साथ में ऐश्वर्या और अभिषेक भी आराध्या को सपोर्ट करने पहुंचे। काले संग की साड़ी में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह और अभिषेक फिर आराध्या को परफॉर्मेंस के बाद चियर करते भी दिखे। वहीं, अभिषेक के एक जेस्चर ने दिल जीत लिया। अमिताभ जहां कार से उतरकर स्कूल में अंदर जाने लगे, वहीं, अभिषेक ने सासू मां और पत्नी ऐश्वर्या के आने का इंतजार किया और फिर उनके साथ गए।
शाहरुख खान छोटे लाडले अबराम को चियर करने उसके स्कूल के फंक्शन में पहुंचे थे। साथ में पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना भी थीं। लेकिन इस दौरान सुहाना और गौरी भारी भीड़ के बीच फंस गईं। यह देख शाहरुख तुरंत उनके बचाव को आए और भीड़ के बीच उनकी 'शील्ड' बने। शाहरुख गाड़ी से उतरे और गौरी-सुहाना का हाथ थाम उन्हें भी उतारा। फिर भीड़ के बीच उनका बचाव करते हुए स्कूल के अंदर चले गए। शाहरुख के इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया, जो यह कहने पर मजबूर हो गए कि यही वजह है जो हर बेटी शाहरुख जैसा पिता चाहती है।करीना और करण जौहर भी अपने-अपने बच्चों को चियर करने पहुंचे थे। करण ने करीना का समोसा खाते हुए वीडियो भी शेयर किया था, जो वायरल हो रहा है। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी बच्चों को सपोर्ट करने स्कूल पहुंचे थे। दोनों मीशा और जैन को चियर करते दिखे और काफी खुश नजर आ रहे थे।
सिद्धार्थ रॉय कपूर पत्नी विद्या बालन के साथ बच्चों को चियर करने पहुंचे। उनके अलावा करण जौहर, फोटोग्राफर डब्बू रतनानी और फराह खान भी अंबानी स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में पहुंची थीं। फराह खान अपने बच्चों को चियर करने और उनकी परफॉर्मेंस देखने स्पेशल टी-शर्ट पहनकर पहुंची थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। टी-शर्ट पर फराह के तीनों बच्चों की तस्वीर थी। साथ में लिखा था- DAIS- Class of 2026.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.