शहीर शेख ने शादी के 5 साल बाद शेयर कीं वेडिंग की तस्वीरें तो खुला एक बड़ा राज, फैंस भी रह गए हैरान

Updated on 21-10-2025 02:46 PM
पॉपुलर टीवी एक्टर शहीर शेख बहुत ही पर्सनल किस्म के इंसान हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को एकदम निजी रखते हैं। उनकी पत्नी रुचिका कपूर भी ऐसी ही हैं। कपल ने साल 2020 में शादी की थी, और दो बेटियों के पैरेंट्स भी बन चुके हैं, पर उन्होंने कभी अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट नहीं कीं। अब शादी के पांच साल बाद शहीर शेख ने रुचिका संग शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन्हें देख फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

दरअसल, शहीर शेख ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शादी की तस्वीरों को भी जोड़ा। साथ में रुचिका के बचपन की तस्वीरें और बेटियों की झलक भी दिखाई। यह पहली बार था, जब शहीर की बेटियों का चेहरा देखने को मिला। मालूम हो कि जब शहीर शेख और रुचिका ने 2020 में शादी की थी, तो तब उन्होंने अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर की थीं। लेकिन अब जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनसे पता चलता है कि शहीर और रुचिका ने दो तरह से शादी की थी।

20 अक्टूबर को थी शहीर शेख और रुचिका की 5वीं वेडिंग एनिवर्सरी

सोमवार, 20 अक्टूबर को दिवाली थी और उसी दिन शहीर शेख-रुचिका की पांचवी वेडिंग एनिवर्सरी भी। इस खास मौके पर शहीर शेख ने एक रील शेयर की, जिसमें शादी से लेकर प्रेग्नेंसी, बच्चे और यहां तक कि रुचिका के बचपन की झलकियां भी दिखाईं।

दो तरह से हुई थी शहीर शेख और रुचिका की शादी, तस्वीरों से खुला राज

शादी की तस्वीरों से पता चला कि शहीर और रुचिका की शादी दो तरह से हुई थी। उनकी शादी की दो सेरिमनी हुई थीं। एक सेरिमनी साउथ इंडियन स्टाइल की थी, और दूसरी सेरिमनी मुस्लिम रीति-रिवाजों वाली थी। फैंस ने कपल के साथ उनकी बच्चियों पर खूब प्यार लुटाया और इसे दिवाली का बेस्ट गिफ्ट बताया। एक फैन ने लिखा, 'और अब तक मैं सोच रहा था कि उन्होंने सिर्फ कोर्ट मैरिज की है और कोई और जश्न नहीं, इसलिए कोई तस्वीरें नहीं।' एक ने लिखा, 'ओएमजी, शहीर शेख ने फाइनली अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं।

शहीर शेख और रचिका की बेटियां

शहीर शेख और रुचिका कपूर ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अक्टूबर 2020 में शादी की थी, और तब कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर की थीं। साल 2021 में शहीर पहली बेटी अनाया के पिता बने और 2023 में दूसरी बेटी कुदरत का जन्म हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.